RCB vs DC: विराट कोहली बन गए आईपीएल के बेस्ट खिलाड़ी, हासिल किया ऐतिहासिक कीर्तिमान
RCB vs DC: विराट कोहली जब भी क्रीज पर आते हैं, तो रिकॉर्ड उनका पीछा करते हुए चले आते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी यही कुछ देखने को मिला। विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ मैच में धांसू अंदाज में शुरुआत की लेकिन लम्बी पारी नहीं खेल पाए।
मुकाबला शुरू होने के बाद कोहली ने अपनी छोटी पारी में भी एक कीर्तिमान बना डाला। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे अन्य कोई भी बल्लेबाज अब तक हासिल नहीं कर पाया और शायद इसे हासिल करने के लिए काफी लम्बे समय तक आईपीएल में खेलना पड़ेगा।

दरअसल कोहली ने आईपीएल में अपनी बाउंड्री की संख्या 1000 तक पहुंचा दी। चौके और छक्के मिलकर उनका आंकड़ा हजार पार हो गया और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अन्य कोई बल्लेबाज उनके करीब भी नज़र नहीं आ रहा है।
RCB vs DC: कोहली ने रचा इतिहास
मैच शुरू होने से पहले कोहली को 1000 बाउंड्री का आंकड़ा प्राप्त करने के लिए महज दो चौके या दो छक्कों की दरकार थी। उन्होंने ऐसा कर दिया। अपनी छोटी पारी में कोहली ने 2 छक्के और 1 चौका जमाया। उनकी बाउंड्री की संख्या अब 1001 है। उनके बाद इस लिस्ट में शिखर धवन का नाम है लेकिन वाब अब आईपीएल में नहीं खेलते हैं। शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर में कुल 920 बाउंड्री जड़ी थी। उनके बल्ले से 768 चौके और 152 छक्के जमाए थे।
RCB vs DC: स्टार्क की पिटाई
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह गलत साबित हुआ। आरसीबी के ओपनर फिल सॉल्ट ने मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में 2 छक्के और 3 चौके जड़े। उस ओवर में अतिरिक्त को मिलाकर कुल 30 रन आए। बाद में सॉल्ट 17 गेंदों में 37 रन बनाकर चलते बने। कोहली ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए।
अंत में टिम डेविड का चला बल्ला
आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। रजत पाटीदार ने 25 रन बनाए। अंत में टिम डेविड के बल्ले से तूफानी पारी आई। उन्होंने 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर आरसीबी को 7 विकेट पर 163 तक पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications