RCB vs DC, Pitch Weather: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
RCB vs DC, Pitch Weather: IPL 2025 का मैच नंबर 24 आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा, जहां पिच का मिजाज हाल के दिनों में थोड़ा बदला-बदला सा है। भले ही यह मैदान लंबे समय से बैटिंग फ्रेंडली माना जाता रहा हो, लेकिन अब स्पिनर्स को भी यहां जमीन मिलने लगी है।
आज का मैच काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि एक ओर अक्षर पटेल की अपराजित दिल्ली तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की होम ग्राउंड पर वापसी की भूखी बेंगलुरु टीम है। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

RCB vs DC: पिच का मिजाज: Pitch Report
- बैटिंग-फ्रेंडली इतिहास: पहले 200+ स्कोर यहां आम बात थी। लेकिन अब पिच थोड़ी सूखी हो गई है।
- स्पिनर्स को मदद: हाल के मैचों में स्पिनर्स को टर्न और कंट्रोल दोनों मिल रहा है।
- बाउंस का खेल: तेज गेंदबाज़ों को नई गेंद से अच्छी बाउंस मिलेगी। शुरुआत में विकेट गिर सकते हैं।
- छोटी बाउंड्री का फायदा: चौकों-छक्कों की बरसात तय है। खासकर अगर सेट बल्लेबाज टिक गया।
- जो टीम पहले बैटिंग करेगी वो 190+ का स्कोर टारगेट करेगी- लेकिन स्पिनर्स को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
RCB vs DC: Weather Report: वेदर रिपोर्ट
बेंगलुरु का मौसम आज थोड़ा नखरीला दिख रहा है। मैच के दौरान बादल मंडराएंगे और हल्की-फुल्की बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। आज के दिन आसमान कभी थोड़ा तो कभी पूरा ढका रहेगा। लगभग 0.5 mm बारिश की संभावना है। हालांकि मैच रुकने की संभावना बहुत कम है। तापमान 25°C से 31°C के बीच झूलेगा, यानी खिलाड़ियों को पसीना पोंछना पड़ेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।












Click it and Unblock the Notifications