RCB vs DC, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

RCB vs DC Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर 62 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक भिड़ंत शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। आरसीबी और डीसी के महामुकाबले से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हारने वाली टीम होगी बाहर
दरअसल, आज के मैच को जीतने वाली टीम रेस में बनी रहेगी, लेकिन यहां हार मिलने वाली टीम के लिए सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे, यही वजह है कि ये दोनों टीमें अपना सब कुछ दांव पर लगा देंगी। फैंस को एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

M Chinnaswamy Stadium

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव मानी जती है। यहां पिछले मैच में भी बल्लेबाजों की ही दबदबा रहा है। इस सीजन की शुरुआत में इसी मैदान पर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना था। दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत है और यह हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है।

बेंगलुरु में कैसा रहेगा आज का मौसम
बेंगलुरु में रविवार दोपहर को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। शाम के समय तापमान 30°C रहेगा और हवा की गति 11 किमी/घंटा रहेगी, जबकि ह्यूमिडिटी का स्तर 48 प्रतिशत रहेगा।

ये भी पढ़ें- RCB vs DC Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, अनुज रावत , सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार विशक, मयंक डागर, ग्लेन मैक्सवेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार, हिमांशु शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, सुमित कुमार, ललित यादव, पृथ्वी शॉ, लिज़ाद विलियम्स, डेविड वार्नर, रिकी भुई, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+