RCB का सबसे बड़ा मैच विनर टीम से अचानक हुआ बाहर, 10 मैचों में झटके थे 18 विकेट, जानें वजह

RCB vs CSK, 52nd Match News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शनिवार यानी 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरी है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी। 10 मैचों में से 7 जीत के साथ आरसीबी मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

जोश हेजलवुड नहीं खेल रहे हैं मुकाबला (RCB vs CSK, 52nd Match News)

आरसीबी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने और इस सीजन में अपना दबदबा कायम रखने के लिए बेताब होगी। लेकिन टीम को अपने सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक जोश हेजलवुड के बिना ऐसा करना होगा। बेंगलुरु की टीम इस सीजन में पहली बार जोश हेजलवुड के बिना मैदान में उतरी है। जोश हेजलवुड ने 10 मैचों में 18 विकेट झटके हैं और वह इस समय पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर है।

RCB vs CSK 1

चोट की वजह से हुए बाहर

जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए सभी 10 मैच खेले हैं, लेकिन सीएसके के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अनुपस्थिति के पीछे का कारण चोट है। टॉस से ठीक पहले, उन्हें मैदान पर लंगड़ाते हुए देखा गया, जिससे साफ पता चलता है कि वह इस मुकाबले को खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा अभिनंदन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+