IPL 2026 से पहले RCB गेंदबाज का बुरा हाल, एक ओवर में लुटाए 29 रन! ऑक्शन में बरसा था पैसा ही पैसा
IPL 2026, RCB star Bhuvneshwar Kumar: यूपी टी20 लीग का एक मैच अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मैवरिक्स के बीच खेले गए मुकाबले में भुवी ने शुरुआती ओवरों में किफायती गेंदबाजी जरूर की, लेकिन आखिरी ओवर ने सारा समीकरण बदल दिया। आखिरी ओवर में उनकी गेंदबाजी बेहद साधारण रही।
एक ओवर में पड़े 29 रन (IPL 2026, RCB star Bhuvneshwar Kumar)
मैच के 19वें ओवर में रितुराज शर्मा ने भुवनेश्वर पर जबरदस्त हमला बोल दिया। ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का, फिर लगातार चार चौके और आखिरी गेंद पर फिर छक्का लगाते हुए रितुराज ने कुल 29 रन बटोरे। इस ओवर ने न सिर्फ फाल्कन्स की उम्मीदों को तोड़ा बल्कि भुवी के फॉर्म पर भी सवाल खड़े कर दिए। भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी से किसी को भी इस तरह की गेंदबाजी की उम्मीद नहीं थी।

5 मैचों में झटके सिर्फ 4 विकेट
भुवनेश्वर के आंकड़े इस सीजन में खास नहीं रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में केवल 4 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 8 के करीब है और स्ट्राइक रेट 30 तक पहुंच गया है। यही वजह है कि आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए, जहां भुवी इस साल खिताब जीतने में अहम खिलाड़ी रहे थे।
मैवरिक्स की तूफानी बैटिंग, 93 रन की बड़ी जीत
मेरठ मैवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 233 रन ठोके। रितुराज शर्मा 74 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ओपनर स्वस्तिक चिकार ने 31 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह ने भी 27 गेंदों पर 57 रन जड़े। आखिरी ओवरों में ऋतिक वत्स ने सिर्फ 8 गेंदों पर 35 रन बनाकर स्कोर को 230 के पार पहुंचा दिया।
ऑक्शन में मिले थे 10 करोड़ से ज्यादा
जवाब में लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत खराब रही। हालांकि समीर चौधरी ने 46 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 17.5 ओवर में केवल 140 रन पर सिमट गई। इस तरह मैवरिक्स ने मुकाबला 93 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा थे। जिसके लिए ऑक्शन में उन पर मोटी बोली लगाई गई थी। भुवनेश्वर कुमार को आरसीबी की टीम ने 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications