RCB को मिली बड़ी खुशखबरी! दो मैच विनर खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री, क्या अब जीत पाएगी पहली ट्रॉफी?

RCB squad IPL 2025: 17 मई को रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है। करीब एक हफ्ते बाद एक बार फिर आईपीएल की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में कई टीमों के कुछ खिलाड़ी आईपीएल मिस कर सकते हैं।

आरसीबी की टीम में धुरंधर की एंट्री (RCB squad IPL 2025)

आईपीएल 2025 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने 11 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है और केवल 3 मैचों में हार का सामना किया है। इस शानदार प्रदर्शन के कारण टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब केवल एक और जीत की आवश्यकता है। आरसीबी के लिए एक और खुशी की बात यह है कि उनके दो प्रमुख खिलाड़ी, रोमारियो शेफर्ड और लियम लिविंग्सटन वापस टीम के साथ जुड़ चुके हैं। यह उनकी टीम के लिए एक बूस्ट साबित हो सकता है।

RCB 1

केकेआर में भी हुई दिग्गज की वापसी

इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नारायण और उनके मेंटर ड्वेन ब्रावो भी वापस लौट आए हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोमारियो शेफर्ड के आईपीएल प्लेऑफ मैचों के दौरान वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिलने के बाद वह आईपीएल में अपने खेल को छोड़ेंगे या नहीं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

इन टीमों से होना है आरसीबी का सामना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल के अनुसार आखिरी तीन लीग स्टेज मैचों में मजबूत टीमों से सामना करना है। पहले मैच में 17 मई को उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेलना है, जो एक अहम मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कड़ी टक्कर देंगी। इसके बाद 23 मई को आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जिसमें उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की जरूरत होगी।

इसके बाद 27 मई को आरसीबी की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इस सीजन का अपना आखिरी लीग स्टेज मैच खेलेगी। इन तीन मैचों में आरसीबी को अपनी रणनीति और खेल को सुधारने का मौका मिलेगा, ताकि वे प्लेऑफ में स्थान बना सकें। इन मैचों से आरसीबी की प्लेऑफ में प्रवेश करने की उम्मीदें भी जुड़ी हैं। आरसीबी की कोशिश पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+