RCB vs PBKS IPL 2025 Final Winner Prediction: कौन-सी टीम है जीत की सबसे बड़ी दावेदार? आंकड़ों में छिपा है नाम

IPL 2025 का फाइनल आखिरकार उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां कहानी सिर्फ एक ट्रॉफी की नहीं, बल्कि विरासत (Legacy) की है। एक तरफ हैं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) है, जो अनकैप्ड टैलेंट की ताकत पर यहां तक आई है। दूसरी तरफ हैं रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में तेज रफ्तार से उड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru), जिनका सपना है विराट कोहली को पहली बार ट्रॉफी थमाना।

दोनों टीमें कभी IPL नहीं जीतीं- तो इस बार एक नया चैंपियन मिलना तय है। लेकिन क्या आंकड़े बताते हैं कि कौन-सी टीम इस ऐतिहासिक फाइनल में बाजी मार सकती है?

royal challengers bengaluru punjab kings

RCB vs PBKS: अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड: कौन दिखा भारी?
हेड-टू-हेड मुकाबले में दोनों टीमें 18-18 की बराबरी पर हैं, लेकिन RCB ने पिछले 6 में से 5 मैच जीते हैं, यानि हालिया फॉर्म में बेंगलुरु का पलड़ा भारी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिर्फ एक बार इन दोनों का मुकाबला हुआ, जिसमें पंजाब ने बाजी मारी थी, लेकिन यह रिकॉर्ड बहुत पुराना है और सैंपल छोटा है। RCB ने क्वालिफायर-1 में पंजाब को 8 विकेट से हराया था, इसलिए मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर उनके पास है।


RCB vs PBKS: कप्तानी का कमाल: अय्यर का जोश vs पाटीदार का होश
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को निखारा। 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास ज़्यादा अनुभव नहीं है, फिर भी टीम ने कांटे की टक्कर दी है- ये क्रेडिट कप्तान और कोच रिकी पोंटिंग को जाता है।

दूसरी ओर रजत पाटीदार शांत कप्तान हैं। उनकी टीम ने ग्रुप स्टेज में ही बाजी मार ली थी और अब फाइनल में बिना किसी डिटूर (Detour) के पहुंची है।


RCB vs PBKS: खिलाड़ियों की फॉर्म: कौन चला, कौन थमा?

  • विराट कोहली ने PBKS के खिलाफ पिछले 8 मैचों में 375 रन बनाए हैं।
  • श्रेयस अय्यर इस मैदान पर दो बार नाबाद 97* और 87* रन बना चुके हैं- इसलिए फाइनल में उनसे भी धमाका मुमकिन है।
  • हालांकि अय्यर को हेजलवुड 6 में से 4 बार आउट कर चुके हैं और रन भी सिर्फ 11 ही बने हैं। यानि RCB के पास अय्यर के लिए तैयार ट्रैप है।

PBKS vs RCB: बॉलिंग बैटल: कौन रोक सकता है रन-बारिश?

  • जोश हेजलवुड ने अब तक प्लेऑफ में 5 मैचों में 12 विकेट लिए हैं-ये आंकड़े बतौर बड़े मैच का खिलाड़ी उन्हें अलग दर्जा देते हैं।
  • पंजाब के अर्शदीप सिंह खराब फॉर्म में हैं- पिछले 5 में से 4 मैच में विकेट नहीं ले सके। RCB जैसी बैटिंग लाइनअप के खिलाफ ये बड़ी चिंता हो सकती है।
  • PBKS को युजवेंद्र चहल के बिना उतरना पड़ सकता है- उनकी जगह हरप्रीत ब्ररार खेल सकते हैं, जो RCB के खिलाफ ज्यादा सफल नहीं रहे हैं।


PBKS vs RCB: मैदान और माहौल: किसके अनुकूल?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम का वही सेंटर पिच इस्तेमाल होगी जिसमें पिछली बार GT vs PBKS मैच में 470+ रन बने थे। यानि ये हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। आउटफील्ड तेज है और बाउंड्री दोनों ओर बराबर है। बल्लेबाजों के लिए बराबरी का मौका, लेकिन बॉलिंग यूनिट की गहराई और प्लानिंग ही डिफरेंस बनाएगी।

IPL 2025 Final: कौन है जीत का प्रबल दावेदार?
RCB के पास फॉर्म, स्किल और विराट की भूख का तगड़ा कॉम्बिनेशन है। टीम का टॉप ऑर्डर सेट है, बॉलिंग अटैक ज़्यादा बैलेंस है और मनोबल ऊंचा है क्योंकि फाइनल से पहले उन्होंने पंजाब को एकतरफा हराया था। वहीं, PBKS के पास एक X-factor है-अंडरडॉग स्पिरिट। जब कुछ खोने को न हो, तब टीमें ज्यादा बेखौफ खेलती हैं। लेकिन अगर अर्शदीप और उनके ओपनर फेल होते हैं, तो दबाव उन्हें तोड़ सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, ब्लेसिंग मुजरबानी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+