RCB Match Tickets: आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खबर! कोहली को चियर करने का मौका, टिकट बुकिंग का दूसरा राउंड शुरू

RCB Match Tickets: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्रदर्शन देखने के लिए फैंस का क्रेज आसमान छू रहा है। खासकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले होम मैचों के टिकट तो हाथों-हाथ बिक रहे हैं। ऐसे में RCB के ऑफिशियल पेमेंट पार्टनर Navi UPI ने फैंस के लिए खुशखबरी दी है।

RCB के ऑफिशियल पेमेंट पार्टनर Navi UPI के मार्च महीने में आयोजित पहले एक्सक्लूसिव बुकिंग विंडो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब एक बार फिर Navi UPI ने अपने यूजर्स को गुड न्यूज दी है जिसके तहत फैंस RCB के आखिरी तीन घरेलू मुकाबलों के टिकट आम बिक्री से पहले बुक कर सकते हैं।

rcb match tickets

इन तीन मैचों के लिए खुले हैं टिकट

Navi UPI की दूसरी टिकट विंडो में इन तीन होम मैचों के लिए एडवांस बुकिंग की सुविधा मिल रही है:

  • आरसीबी (RCB) vs सीएसके (CSK)- 3 मई
  • आरसीबी (RCB) vs एसआरएच (SRH)- 13 मई
  • आरसीबी (RCB) vs केकेआर (KKR)- 17 मई

टिकट बुकिंग 16 अप्रैल सुबह 11 बजे से Navi ऐप के जरिए शुरू हो गई है।

कैसे बुक करें टिकट? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से Navi App डाउनलोड करें
  • ऐप में लॉगिन करने के बाद 'RCB Ticket Access' बैनर पर टैप करें
  • अपने मनपसंद मैच को चुनें
  • सीट सिलेक्ट करें और UPI पेमेंट के ज़रिए टिकट बुक करें
  • बुकिंग कन्फर्मेशन के बाद आपको टिकट ईमेल और ऐप में दिखेगा

सीट्स लिमिटेड हैं
RCB के टिकट हाथों-हाथ बिक रहे हैं, इसलिए देर न करें। अगर आप भी विराट कोहली और टीम को लाइव चीयर करना चाहते हैं, तो अभी टिकट बुक करें, क्योंकि जनरल सेल जल्द शुरू होने वाली है।

Take a Poll

आरसीबी को लगातार जीत की जरूरत
आईपीएल 2025 में आरसीबी (RCB) की फॉर्म अप-डाउन के दौर से गुजर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक और NRR +0.672 के साथ टॉप 3 में बनी हुई है। विराट और कंपनी के लिए अब लगातार जीत जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+