ऐसे कैसे ई कप नामदे RCB! सिर्फ 2-3 खिलाड़ियों के भरोसे नहीं चलती टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को एक बार फिर से हार का मुंह देखना पड़ा है। पिछले 6 मैचों में से पांच मैच में आरसीबी को हार का मुंह देखा पड़ा है। इसकी एक बड़ी वजह है कि टीम कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के भरोसे चल रही है।
ऐसे में कोई भी टीम कुछ खिलाड़ियों के भरोसे लंबा सफर तय कर ले, यह उम्मीद करना भी बेमानी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने सिर्फ 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

कार्तिक ने दिखाया दम
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरसीबी के गेंदबाजों की मुंबई के बल्लेबाजों ने किस तरह से क्लास लगाई। आरसीबी की बल्लेबाजी की बात करें तो इस मैच में विराट कोहली सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि डू प्लेसिस ने 61, रजत पाटीदर ने 50 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका।
बड़ी साझेदारी का अभाव
कोहली के आउट होने के बाद जिस तरह से विल जैक्स भी 8 रन के स्कोर पर आउट हुए उसके बाद दबाव डूप्लेसिस और रजत पाटीदार पर आ गया। हालांकि दोनों ने टीम के स्कोर को 105 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन रजत पाटीदार के आउट होने के बाद आरसीबी की टीम एक बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी।
लगातार विकेट गिरने का सिलसिला
दूसरे छोर पर गिरते विकेटों की वजह से आरसीबी की टीम 196 रन तक ही पहुंच सकी। हालांकि दिनेश कार्तिक ने जरूर शानदारी बल्लेबाजी की और 23 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 53 रन बनाए। लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया।
लचर गेंदबाजी
आरसीबी की गेंदबाजी की बात करें तो हर गेंदबाजों की मुंबई के बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई और खूब पिटाई की। आरसीबी की कमजोर गेंदबाजी का मुंबई के बल्लेबाजों ने खूब फायदा उठाया। आकाश दीप ने 3.3 ओवर में 55 रन लुटा दिए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने एक ही ओवर में 17 रन दे दिया।
फीके नजर आ रहे सिराज
जबकि मोहम्मद सिराज और रीस टॉपली की बात करें तो दोनों ने 37 और 34 रन 3-3 ओवर में दिए। आरसीबी की गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बहुत ही खराब थी, जिसके चलते मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाजों ने 16वें ओवर में ही मैच को खत्म कर दिया। बहरहाल अगर आरसीबी की टीम को वापसी करनी है तो उन्हें एक बार फिर से अपनी टीम के संतुलन पर चर्चा करनी होगी और हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications