झूठ बोलकर ऑफिस से IPL मैच देखने निकल गई RCB फैन, बॉस ने TV पर देख लिया, फिर तो...

बहुप्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 22 मार्च को शुरू हो गया। अलग-अलग टीम एक दूसरे से भिड़ रही हैं ताकि वह फाइनल में पहुंचकर टूर्नामेंट का टाइटल जीत सके। मैच के दौरान अलग-अलग टीमों के फैंस अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं।

इसी बीच अपनी टीम आरसीबी का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंची एक महिला फैन के साथ गजब का खेल हो गया। दरअसल महिला इमरजेंसी छुट्टी लेकर ऑफिस से स्टेडियम मैच देखने पहुंची थी। लेकिन मैच देखने के दौरान बॉस ने उसे टीवी पर देख लिया और उसकी 'चोरी' पकड़ी गई।

woman-bunks-office-watch-ipl

नेहा द्विवेदी नाम की आरसीबी फैन ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट भी किया है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि जब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच लाइव मैच देखने गई थीं तो उनके बॉस ने उन्हें टीवी पर देख लिया था।

इसके बाद बॉस ने नेहा से पूछा कि क्या उसकी पसंदीदा टीम आरसीबी है? इसके जवाब में नेहा ने हामी भरी। इस पर बॉस ने नेहा से कहा कि वह कल बहुत निराश दिखाई दे रही थी जब एक कैच छूटा था। वो कैच अनुज रावत ने छोड़ा था जो उस वक्त कीपिंग कर रहा था।

इसके बाद बॉस ने कहा कि तुम इस कैच के छूटने के बाद बेहद निराश थी। तुम्हारे इस मोमेंट को टीवी पर मैंने कुछ पल के लिए देखा और तुम्हें पहचान गया। इसके बाद बॉस ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैच देखने के लिए ही तुमने जल्दी लॉगआउट कर दिया था और ऑफिस छोड़कर निकल गई थी।

नेहा द्विवेदी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मोये मोये दिन-ब-दिन असली होता जा रहा है।" शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को प्लेटफॉर्म पर करीब 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और पैंतालीस सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

एक अन्य ने कहा, "यह ठीक है। मैनेजमेंट को कर्मचारी को स्वतंत्रता प्रदान करनी चाहिए ताकि वह सच बता सकें।"

एक व्यक्ति ने कहा, "ऑफिस का कलेश आने वाला है।"

एक अन्य ने कहा, "उन्हें तुम्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए...पहले ऑफिस में झूठ बोला और फिर अपने ऑफिस की निजी बातचीत साझा की।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+