CSK vs RCB: आरसीबी ने 17 साल बाद CSK के किले को भेदा, मैच की जीत के बने ये चार हीरो

CSK vs RCB: आरसीबी ने आईपीएल में अपने दूसरे मुकाबले में भी धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए बड़ा हाथी कही जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित करने में सफलता पाई है। आरसीबी की इस सीजन यह लगातार दूसरी जीत है और 17 साल बाद एक बड़ा कारनामा कर दिया है। 17 साल बाद चेन्नई में आरसीबी ने जीत दर्ज की है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। फिल साल्ट और कोहली ने आरसीबी की तरफ से पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इस बीच साल्ट 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद देवदत्त पडीक्कल ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन वह 27 रन बनाकर चलते बने।

CSK VS RCB

विराट कोहली ने क्रीज पर खड़े होकर खेलने के प्रयास में अपना गेम धीमा कर दिया, वह 30 गेंदों में 31 रन बनाकर चलते बने। उन सबके बीच कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से धांसू बैटिंग देखने को मिली। वह 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों से 51 रनों की पारी खेल आउट हुए।

टिम डेविड की धांसू बैटिंग

अंतिम समय में टिम डेविड को बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने भी कुछ आक्रामक शॉट जड़े। डेविड 8 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद लौटे और आरसीबी को 7 विकेट पर 196 के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट झटके।

शुरुआती झटकों से चेन्नई को नुकसान

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई ने राहुल त्रिपाठी के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। वह 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले चलते बने। यहाँ से चेन्नई ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। रचिन रविन्द्र ने 31 गेंदों में 41 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज आउट होते चले गए।

बाद में जडेजा ने कुछ रन बनाए लेकिन बड़े लक्ष्य का दबाव उनके ऊपर भी था, वह 19वें ओवर में 25 रन बनाकर चलते बने। धोनी हर बार की तरह इस बार भी अंत में आए और 15 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ और टीम 8 विकेट पर 146 का स्कोर कर पाई। आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई के किले को भेद दिया।

आरसीबी की जीत के हीरो

आरसीबी की जीत के लिए कुछ प्लेयर्स का खेल धांसू रहा और उनको इस मुकाबले में जीत का हीरो माना जाना चाहिए। बैटिंग में रजत पाटीदार का अर्धशतक अहम रहा। उनके अलावा देवदत्त पडीक्कल के तेज 27 रन खास थे। अंत में टिम डेविड ने 8 गेंदों में 22 रन बनाकर रुख बदल दिया। तीनों प्लेयर्स का अहम रोल रहा। इसके बाद गेंदबाजी में हेजलवुड के 3 विकेट काम आए, इस तरह जीत के ये चार हीरो रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+