Video: मैच से पहले KKR के ड्रेसिंग रूम में पहुंचा RCB का गेंदबाज, फिर कुछ ऐसा किया कि जीत लिया फैंस का दिल

IPL 2025 के ओपनिंग मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के युवा स्पिनर सुयश शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और अपने पूर्व साथियों से मुलाकात की। दोनों टीम के बीच हाई-वोल्टेज एक्शन आज 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही सुयश ने अपने पुराने फ्रेंचाइज़ी के खिलाड़ियों के साथ समय बिताकर फैंस का दिल जीत लिया।

21 वर्षीय सुयश शर्मा पिछले दो सीजन तक केकेआर का हिस्सा थे। आईपीएल 2023 में उन्होंने 11 मैचों में 10 विकेट लिए थे, लेकिन 2024 सीजन में उन्हें सिर्फ 2 मुकाबलों में मौका मिला, जहां वह कोई विकेट नहीं ले सके। इसके बाद केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया और आईपीएल 2025 के ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

rcb bowler suyash sharma visits kkr dressing room

KKR ने शेयर किया वीडियो
केकेआर ने इस खास लम्हे का वीडियो अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-टीम अलग, दोस्ती वही! सुयश ने अब तक 13 आईपीएल मैचों में 10 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/30 का रहा है।

बारिश बिगाड़ सकती है पहला मैच
आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन मौसम इसमें खलल डाल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। ऐसे में न केवल मैच बल्कि ओपनिंग सेरेमनी भी प्रभावित हो सकती है।

दोनों टीम के पास हैं नए कप्तान
इस बार केकेआर और आरसीबी दोनों ही नए कप्तानों के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत कर रही हैं। जहां अजिंक्य रहाणे केकेआर की कमान संभाल रहे हैं, वहीं आरसीबी की कप्तानी पहली बार रजत पाटीदार को सौंपी गई है। वहीं, पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस अब दिल्ली कैपिटल्स के उप-कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+