अभी बाकी है पीली जर्सी में एक और मुलाकात...जडेजा ने दी 'माही भाई' को 42वें जन्मदिन की शुभकामनाएं

Happy Birthday MS Dhoni: धोनी का जन्मदिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक भावुक दिन है। बहुत सारे क्रिकेटरों के स्टारडम ने आसमान की ऊंचाई को छुआ है, लेकिन जमीनी स्तर पर इतना प्यार शायद ही किसी को नसीब हुआ है, जितना 'थाला' धोनी को।

एक बड़े भाई के जैसे लगने वाले कैप्टन कूल आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथी रवींद्र जडेजा ने एक बेहतरीन ट्वीट किया है।

Ravindra Jadeja wishes MS Dhoni

जडेजा आईपीएल 2023 फाइनल के हीरो थे और उन्होंने अपनी टीम को पांचवी बार खिताब जिताने में मदद की थी। धोनी के साथ उनकी बॉन्डिंग देखते ही बनते हैं। आईपीएल जीतने के बाद जडेजा और उनकी पत्नी ने धोनी के साथ काफी फोटो भी क्लिक किए थे।

तब जडेजा ने कहा था- ये हमने वन एंड ओनली एमएस धोनी के लिए किया है। माही भाई, आपके लिए तो कुछ भी....

अब धोनी के बर्थडे पर जडेजा ने सोशल मीडिया पर लिखा- '2009 से आज तक और हमेशा के लिए मेरे 'गो टू मैन'। माही भाई आपको जन्मदिन बहुत मुबारक हो। जल्द ही येलो कलर में आपसे मुलाकात होती है।'

जडेजा ने इस पोस्ट पर जो फोटो शेयर की है वह आईपीएल 2023 के उस पल की है जब जडेजा ने अंतिम दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर अपनी टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई थी। तब धोनी ने भावुक होकर जडेजा को उठा लिया था।

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Dhoni: धोनी के 42वें जन्मदिन पर 42 सेकेंड में देखें माही के बल्ले से निकले 42 छक्के

इस अवसर पर सीएसके ने भी धोनी को इस अंदाज में बधाई दी है-

धोनी ने कहा है कि वे अगले आईपीएल सीजन में आने की पूरी कोशिश करेगे। फैंस को गिफ्ट देने के लिए वे एक और सीजन खेलना चाहते हैं, लेकिन काफी कुछ शरीरी पर निर्भर करता है। उन्होंने आईपीएल 2023 फाइनल के बाद मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी कराई है।

फिलहाल धोनी रिहैब करने के लिए रेडी हैं। उनकी रिकवरी पर फिटनेस पर काफी कुछ तय होगा। आईपीएल 2024 की नीलामी इस साल दिसंबर में है।

Recommended Video

    MS Dhoni प्लेन में खेल रहे थे Candy Crush, अब गेम को हो रहा है जबरदस्त फायदा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+