'लड़कियां जिसपर मरती हैं वो मुझपर मरता है...' जडेजा की बीवी ने कहा- मैं बहुत लकी हूं, वायरल हो रहा VIDEO
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच पर आज सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। वर्ल्ड कप 2023 का ताज किसके सिर पर सजेगा, ये देखने के लिए हर कोई बेताब है। इस बीच भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर के सवालों का ऐसा जवाब दिया कि हर कोई उनका कायल हो गया।
वीडियो में रिपोर्टर रिवाबा जडेजा से कहती हैं कि उन्हें कैसा लगता है जब सब उन्हें रवींद्र जडेजा की पत्नी के नाम से पहचानते हैं या फिर बुलाते हैं। तो रिवाबा बिना कुछ सोचे सीधे बोल पड़ती हैं कि अच्छी बात है ना। जाहिर तौर पर मुझे इस बार पर बहुत गर्व है कि लड़कियां जहां पर जड्डू आई लाइक यू, जड्डू आई लव यू करती हैं, इंस्टाग्राम खोलने पर लड़कियों के ढेर सारे मैसेज आए होते हैं। ऐसे में मैं सिर्फ अकेली ऐसी हूं जिसे जड्डू पसंद करता है।

रिवाबा ने आगे कहा कि इंस्टाग्राम खोलो तो जड्डू के लिए ढेर सारे मैसेज आए होते हैं। हर लड़की उन्हें इतना पसंद करती है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं उसकी पत्नी हूं। मेरे पास वो ओहदा है। दुनिया उनके नाम से मुझे जानती है। एक अलग पहचान उनके नाम से मेरी है। तो मैं उस पर्सनैलिटी को इज्जत के साथ दुनिया के सामने दिखाना चाहती हूं।
यहां देखें रिवाबा का वीडियो...
प्रार्थनाओं का दौर जारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी रविवार को अहमदाबाद में मैच खेला जा रहा है। इस मैच के शुरू होने से पहले ही प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। सभी लोग देश की जीत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications