IPL 2026: रवीन्द्र जडेजा होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान! यशस्वी जायसवाल का टूटेगा सपना
Ravindra Jadeja: आईपीएल नीलामी से पहले सबसे ज्यादा जिस ट्रेड की चर्चा हो रही है, वह रवीन्द्र जडेजा और संजू सैमसन की है। जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में लाने का प्रयास किया जा रहा है। संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में भेजने की बात है। अगर ऐसा होता है, तो कप्तानी में भी बड़ा फेरबदल होगा।
संजू सैमसन के जाने से रॉयल्स में कप्तानी का पद खाली होगा और वहां रवीन्द्र जडेजा को कमाना थमाई जा सकती है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। News18 CricketNext की रिपोर्ट के अनुसार रवीन्द्र जडेजा अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाल सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक रवीन्द्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट से साफ तौर पर कहा है कि वह केवल उसी स्थिति में टीम जॉइन करेंगे जब उन्हें कप्तानी सौंपी जाएगी। जडेजा इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनके नेतृत्व कौशल को देखते हुए फ्रेंचाइज़ी भी उन्हें टीम की कमान देने के मूड में है।
युवा प्लेयर्स को करना होगा इंतजार
अगर जडेजा को कप्तानी मिलती है, तो यशस्वी जायसवाल जैसे युवा को फिर से इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा था कि सैमसन की जगह जायसवाल या ध्रुव जुरेल में से किसी एक कप कप्तानी थमाई जा सकती है लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। जडेजा के कप्तान बनने पर यशस्वी जायसवाल का सपना टूटना तय है।
रिपोर्ट के अनुसार रवीन्द्र जडेजा खुद ही कप्तानी संभालना चाहते हैं। कप्तानी मिलने पर वह राजस्थान रॉयल्स में आ जाएंगे। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब वह रॉयल्स के लिए खेलने के लिए आएँगे। अपने आईपीएल करियर का आगाज ही जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ही किया था।
जडेजा पहले भी रहे हैं राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा
साल 2008 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा को अपने साथ शामिल किया था। उस समय उनकी फीस महज 12 लाख थी और आज वह 18 करोड़ ले रहे हैं। चेन्नई ने पिछले आईपीएल के लिए उनको इतनी बड़ी रकम के साथ खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications