रविन्द्र जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर दिया बयान, कहा जीतने की नहीं होती गारंटी

Ravindra Jadeja on Match against Pakistan: पिछली बार एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला गया था लेकिन इस बार यह वनडे प्रारूप में खेला जाएगा। श्रीलंका और पाकिस्तान में मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार हर किसी को रहता है। इस बार भी कुछ वही होने वाला है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितम्बर को होना है। इसे लेकर रविन्द्र जडेजा ने प्रतिक्रिया दी है। जडेजा ने बताया है कि दोनों टीमों के बीच किस तरह स्पर्धा होती है और क्यों यह मुकाबला सबसे ज्यादा खास बन जाता है।

ravindra jadeja

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में जडेजा ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है, तो जीतने की उम्मीद ज्यादा की जाती है। हमारे लिए यह मैच भी अन्य मैचों की तरह होता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच ज्यादा ध्यान आकर्षित करता है, हम भी अपना बेस्ट देने का प्रयास करते हुए खेलते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल यूएई में एशिया कप टी20 फ़ॉर्मेट में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जडेजा ने कहा कि हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा बेहतर खेलना होता है लेकिन कई बार चीजें योजना के अनुसार नहीं चलती। दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों ही टीमें जीतने के लिए खेलती हैं। आप अपना 100 फीसदी दे सकते हैं लेकिन परिणाम की गारंटी नहीं होती।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मैच टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को पराजित किया था। विराट कोहली ने अंत तक क्रीज पर खड़े होकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। एशिया कप में इस बार दोनों टीमों के ऊपर नज़रें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+