ये तंज है या मेल-मिलाप? रवींद्र जडेजा ने शेयर किया 'अपने प्यारे दोस्त' संजय मांजरेकर पर ये ट्वीट

नई दिल्ली, 30 सितंबर: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच छत्तीस के आंकड़े जगजाहिर रहे हैं। 2019 के वर्ल्ड कप में मांजरेकर ने जडेजा को टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बताया था। ऐसा खिलाड़ी जो थोड़ा बहुत काम गेंदबाजी में कर लेता, कुछ बैटिंग कर लेता है। जडेजा ने बाद में अपने ट्विटर हैंडल पर जाकर मांजरेकर को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने मांजरेकर को 'शब्दों की पेचिश' करने वाला इंसान बताया था।

Recommended Video

    Ravindra Jadeja ने Sanjay Manjrekar को बताया अपना दोस्त, देखें Twitter War | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    हाल ही में हुई थी एक दिलचस्प मुलाकात

    हाल ही में हुई थी एक दिलचस्प मुलाकात

    दोनों के बीच आमने-सामने एक दिलचस्प मुलाकात एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद देखने को मिली थी।

    तब जडेजा ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी थी और मांजरेकर मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान उनके सामने थे। जाहिर है अब काम के चलते दोनों मजबूर थे। एक-दूसरे से बात करने से सार्वजनिक तौर पर बचा नहीं जा सकता था। मांजरेकर ने तब जडेजा से पहला सवाल यही पूछा- आपको मुझसे बात करने में कोई दिक्कत तो नहीं है ना जड्डू? इस पर जडेजा ने हंसते हुए जवाब दिया- हां, बिल्कुल कोई दिक्कत नहीं है।

    अपने प्यारे दोस्त संजय मांजरेकर को देख रहा हूं

    अपने प्यारे दोस्त संजय मांजरेकर को देख रहा हूं

    इस समय रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के चलते बाहर बैठे हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप को भी मिस करेंगे।

    जडेजा ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक बार फिर से संजय मांजरेकर का जिक्र कर दिया। यह अजीब सा मैसेज था क्योंकि उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है। वे केवल इतना बोले की मैं स्क्रीन पर अपने प्यारे दोस्त संजय मांजरेकर को देख रहा हूं। इतना ही नहीं, उन्होंने मांजरेकर को इसके लिए टैग भी किया।

    ये तंज है या मेल-मिलाप?

    ये तंज है या मेल-मिलाप?

    और जो फोटो जडेजा ने शेयर की है वह मौजूदा लीजेंड लीग क्रिकेट के दौरान की है जहां पर संजय मांजरेकर अपनी कमेट्री ड्यूटी कर रहे हैं।

    जडेजा की ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि आखिर माजरा क्या है। क्या ये बस एक सामान्य ट्वीट है या फिर ऑलराउंडर ने फिर से मांजरेकर पर कोई चुटकी ली है।

    फिलहाल क्रिकेट से दूर जडेजा

    फिलहाल क्रिकेट से दूर जडेजा

    जडेजा को जब मांजरेकर ने 'बिट्स एंड पीसेज' खिलाड़ी बताया तो वह काफी खफा थे। उन्होंने स्वीकार किया कि वे सेमीफाइनल में अर्धशतक लगाने के बाद मांजरेकर को ढूंढ रहे थे। उन्होंने तब कमेंट्री बॉक्स की ओर इशारा करते हुए कहा था- अब क्या बोलोगे?

    फिलहाल जडेजा को चार-पांच महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहना होगा। यानी वे अगले साल ही खेलते हुए दिखाई देंगे। जडेजा भारतीय टीम में तीनों फॉर्मेट के दौरान ऑलराउंडर के तौर पर पहली पसंद रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+