Ravindra Jadeja ने जीत के बाद बोल दिया बड़ा सच! शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल?
Ravindra Jadeja On Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में अहम योगदान देने का काम किया। जडेजा ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वह टीम के लिए इतने अहम हैं। भारत ने यह सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप की और जडेजा को उनके ऑलराउंड खेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।
जडेजा ने गंभीर को लेकर कही दिल की बात (Ravindra Jadeja On Shubman Gill)
जडेजा ने इस सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। उन्होंने पहले टेस्ट में बेहतरीन 104 रन की पारी खेली, वहीं पूरी सीरीज में कुल 8 विकेट अपने नाम किए। अपनी सफलता का श्रेय जडेजा ने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर के कहने पर बैटिंग क्रम में नंबर छह पर ऊपर आना उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ है।

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बताया सच
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जडेजा ने बताया कि गौती भाई (गंभीर) ने कहा कि मैं अब नंबर छह पर हूं। इसलिए मैं एक प्रॉपर बल्लेबाज़ की तरह ज़्यादा सोच रहा हूं और यह मेरे लिए काम कर रहा है। जडेजा ने आगे कहा कि पिछले कई सालों से वह नंबर आठ या नौ पर बैटिंग करते थे, जिस कारण उनका माइंडसेट अलग था। लेकिन अब ऊपर आने से उन्हें एक ज़िम्मेदार बल्लेबाज़ की तरह सोचने का मौका मिला है, जिसने उनके खेल को और बेहतर बनाया है।
क्या गिल से खुश नहीं हैं जडेजा
रविंद्र जडेजा ने कहा कि मुझे ओवर कराने के और ज्यादा मौके मिलने चाहिए। लेकिन हां हम बतौर टीम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जडेजा के इस बयान से साफ है कि वह कप्तान शुभमन गिल से खुश नहीं हैं। जडेजा ने यह भी साफ किया कि वह रिकॉर्ड्स के बारे में ज़्यादा नहीं सोचते। उनका एकमात्र लक्ष्य बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान देना है। जडेजा ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं रिकॉर्ड्स के बारे में ज़्यादा नहीं सोचता। मैं सिर्फ बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने पर ध्यान केंद्रित करता हूं ताकि मेरी टीम जीत सके।
वहीं दूसरे टेस्ट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने कुलदीप यादव ने भी अपनी गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट लिए। कुलदीप ने कहा कि सूखी और बेजान विकेट पर लंबे स्पेल डालना उनके लिए एक चुनौती थी, जिसका उन्होंने पूरा मजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications