अपने बाप के पैर...पिता संग रिश्तों में खटास के बीच रवींद्र जडेजा की पोस्ट VIRAL, फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल
Ravindra Jadeja post about father: 'मेरी पत्नी की छवि खराब की जा रही है... उसे धूमिल करने के प्रयास हो रहे हैं...' ये शब्द हैं भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के, जो उन्होंने अपने एक पिता का इंटरव्यू चर्चा में आने के बाद कहे। पिता ने जडेजा और उनकी पत्नी के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बारे में दुनिया के सामने आकर बात की तो हंगामा मच गया।
हालांकि, क्रिकेटर ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। आज पिता की इन बातों को निरर्थक बताने वाले जडेजा का एक पुराना पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पिता के चरणों को 'स्वर्ग' बताया था। ये पोस्ट अब पिता संग रिश्तों में खटास के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ससुर ने लगाए गंभीर आरोप
गुजरात में जामनगर सीट का प्रतिनिधित्व करने वालीं प्रमुख भाजपा विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा पर बीते दिनों ससुर ने गंभीर आरो लगाए। रवींद्र जडेजा के पिता ने बहू पर आरोप लगाते हुए शब्दों में कई कमी नहीं की। इंटरव्यू के दौरान सीनियर जडेजा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि पत्नी ने उसपर क्या जादू किया है।
क्या बोले सीनियर जडेजा?
पिता ने आगे कहा कि वे बेटे से अलग रहते हैं। सारे कॉन्टेक्ट तोड़ दिए हैं। हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद रवींद्र जडेजा ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से इसे नजरअंदाज करने की अपील की। जडेजा ने पत्नी की छवि पर लग रहे लांछन को हटाने की पूरी कोशिश की। मगर इस बीच एक पुराना पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा अपने पिता के चरणों को छूने की बात कर रहे हैं।
वायरल हो रहा क्रिकेटर का पोस्ट
रवींद्र जडेजा के पिता के बयान से साफ है कि पिता और बेटे के बीच के संबंध बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। मगर हमेशा से ऐसा नहीं था। ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि रवींद्र जडेजा ने साल 2012 में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि जो अपने माता-पिता के चरण रोज छूता है, उसे जिंदगी में किसी और के चरण छूने की कभी जरूरत नहीं पड़ती।
हमेशा से नहीं थी बाप-बेटे के रिश्ते में खटास!
इस पोस्ट से साफ है कि रवींद्र जडेजा के लिए उनके माता-पिता सबकुछ थे। मगर आज जो स्थिति सामने आई है, उससे क्लीयर है कि जडेजा के अपने पिता संग संबंधों में खटास है। पिता ने अपने बेटे और बहू केबारे में जो बातें दुनिया को बताई, उसकी किसी ने दूर दूर तक उम्मीद नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications