IND vs WI: रवींद्र जडेजा चोटिल हुए तो राहुल द्रविड़ ने इस गेंदबाज की ली मदद, प्रैक्टिस सेशन में कराई गेंदबाजी
जडेजा की चोट का असर भारतीय टीम की प्रैक्टिस पर भी पड़ा है।
नई दिल्ली, 22 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वनडे सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत कई भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में शिखर धवन को भारत का कप्तान वहीं रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। लेकिन पहले वनडे से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए हैं, ऐसे में वह वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

प्रैक्टिस पर पड़ा असर
जडेजा की चोट का असर भारतीय टीम की प्रैक्टिस पर भी पड़ा है। विंडीज टीम में दो बाएं हाथ के स्पिनर हैं, ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों की तैयार में जडेजा खास रोल प्ले कर सकते थे। लेकिन चोटिल होने के कारण उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 20 साल के एक लोकल गेंदबाज की मदद ली। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने करीब 30 मिनट तक भारतीय बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराई। यह अभ्यास हेड कोच की देखरेख में हुआ।

आमिर ने कराई प्रैक्टिस
क्रिकबज की खबर के अनुसार इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को देखते हुए बीसीसीआई कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर जडेजा को पूरी वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है। जडेजा की गैरमौजूदगी में कोच राहुल द्रविड़ ने प्रैक्टिस सेशन में लोकल गेंदबाज आमिर अली से गेंदबाजी करवाई। बता दें कि मेजबान टीम में अकील होसेन और गुडाकेश मोती दो बाएं हाथ के स्पिनर हैं। ऐसे में आमिर ने भारतीय बल्लेबाजों की प्रैक्टिस कराई। अली लंबे समय तक ओपनर शुभमन गिल को गेंदबाजी करते नजर आए। श्रेयस अय्यर ने भी प्रैक्टिस सेशन में जमकर बल्लेबाजी की।

नए उपकप्तान की खोज
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा यदि चोट को कारण वनडे सीरीज से बाहर होते हैं तो टीम मैनेजमेंट को नए उपकप्तान की तलाश होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ मैच से कुछ घंटे पहले उपकप्तान के नाम का एलान कर सकते हैं। भारतीय स्क्वॉड में इस समय शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल सीनियर खिलाड़ी हैं। चहल ने अपने करियर में 64 वनडे मैच खेले हैं वहीं शार्दुल ठाकुर ने 19 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को भी उपकप्तान बनाया जा सकता है। अय्यर के पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव भी है।












Click it and Unblock the Notifications