रविन्द्र जडेजा ने 5 विकेट लेकर किया ऋषभ पंत की टीम को ढेर, कप्तान आयुष बदोनी ने बचाई इज्ज़त
Ranji Trophy: आज से शुरू हुआ रणजी ट्रॉफी का नया राउंड कुछ बड़े प्लेयर्स की पोल खोलने वाला रहा है। दिल्ली और सौराष्ट्र के मैच में दो दिग्गज भारतीय प्लेयर खेल रहे हैं। दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत मैदान में हैं और सौराष्ट्र के लिए रविन्द्र जडेजा खेल रहे हैं।
राजकोट में खेले जा रहे मैच के पहले ही दिन रविन्द्र जडेजा ने अपनी धांसू गेंदबाजी से तहलका मचा दिया और दिल्ली को धराशाई कर दिया। दिल्ली के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए आए थे।

पंत का बल्ला भी नहीं चल पाया। वह 10 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। टीम की इज्जत बचाने का काम कप्तान आयुष बदोनी ने किया। वह टिककर खेले और एक फिफ्टी जमा दी। आयुष 60 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। यश ढुल के बल्ले से भी 44 रन आए।
जडेजा ने की धाकड़ गेंदबाजी
दिल्ली 188 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी जडेजा ने अपना पंजा खोला। उन्होंने कुल 66 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा धर्मेन्द्र जडेजा ने भी 3 विकेट अपने नाम किये। इस तरह सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने दिल्ली को निपटा दिया।
गिल का बल्ला रहा खामोश
उधर पंजाब और कर्नाटक के मैच में शुभमन गिल का बल्ला भी खामोश रहा। वह महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनकी टीम की कंडीशन तो और ज्यादा खराब रही। पंजाब की पूरी टीम 55 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
भारत के दो ओपनर नहीं चले
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरे और दोनों ही फ्लॉप हो गए। रोहित और जायसवाल ने ओपन किया था। ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप खेल के बाद रोहित का बल्ला घरेलू क्रिकेट में भी नहीं चल पाया।












Click it and Unblock the Notifications