World Cup 2023: अश्विन ने नंबर 4 और पांच के लिए इन 2 खिलाड़ियों को बताया दावेदार, बोले- अब नहीं होनी चाहिए बहस
ICC ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस बीच वनडे में भारत के मिडिल ऑर्डर को लेकर जारी बहस पर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, जब टीम इंडिया 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई, तो नंबर 4 की अनुपस्थिति को सबसे बड़े कारणों में से एक माना गया। 30 जून, 2017 को युवराज सिंह के आखिरी वनडे के बाद से भारत ने नंबर चार पर 10 से अधिक खिलाड़ियों को आजमाया है और कप्तान रोहित शर्मा के अनुसार, अभी भी सही खिलाड़ी का चयन नहीं हो सका है।

रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक, अगर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल दोनों फिट हैं तो एशिया कप और वर्ल्ड कप में भारत के नंबर 4 और नंबर 5 पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। 2019 में पिछले विश्व कप के बाद से भारत ने मिडिल ऑर्डर में जिन भी बल्लेबाजों को आजमाया है, उनमें राहुल और अय्यर सबसे सही फिट साबित हुए हैं।
अश्विन ने यहां तक कहा कि राहुल, जिन्होंने विकेटकीपिंग और नंबर 5 पर बल्लेबाजी की नई भूमिका निभाने के बाद से 99.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 53 की शानदार औसत से 742 रन बनाए हैं। एमएस धोनी और युवराज के संन्यास के बाद से मध्यक्रम के स्लॉट को "विशेषज्ञता" से भर दिया गया।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि, 'जब से युवराज सिंह और एमएस धोनी रिटायर हुए हैं, भारत बेसब्री से एक रिप्लेसमेंट की तलाश में था। राहुल ने उस स्थान को भर दिया है। वह निश्चित रूप से नंबर 5 पर टिके हुए हैं और हमारे विकेटकीपर-बल्लेबाज भी हैं।
अश्विन ने पंत को लेकर कहा कि, 'पंत की चोट से पहले राहुल दूसरे स्थान पर थे और अब ईशान किशन दूसरे कीपर हैं, उन्होंने उस मौके को दोनों हाथों से भुनाया है। राहुल को कुछ दिक्कत है लेकिन उम्मीद है कि वह पहले गेम के लिए तैयार होंगे। अगर वह फिट नहीं होते हैं तो हमारे पास संजू सैमसन के साथ 18 सदस्यीय टीम है।'
भारत के नंबर 4 को लेकर कोई बहस नहीं होनी चाहिए- अश्विन
अश्विन ने कहा कि, 'श्रेयस अय्यर इस टीम के लिए केएल राहुल जितने ही महत्वपूर्ण हैं। स्पिन के खिलाफ भारतीय लाइन-अप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक और भारत के लिए लगातार नंबर 4 पर हैं। जब भी वह नंबर 4 पर खेले हैं तो उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अगर वह खेलने के लिए पूरी तरह से फिट है, तो नंबर 4 स्थान पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications