IND vs SL: मोहाली टेस्ट में जडेजा ने रचा इतिहास, अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम एक बड़ी जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने इस मैच में रविंद्र जडेजा (175) की नाबाद शतकीय पारी और अश्विन (61), ऋषभ पंत (96), हनुमा विहारी (58) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 174 रन पर सिमट गई तो वहीं दूसरी पारी में भी अपने 8 विकेट खो चुकी है।

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

बैटिंग में नाबाद 175 रन बनाने वाले रविंद्र जडेजा ने मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट हॉल लेकर श्रीलंका की टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। इस दौरान उनके स्पिन पार्टनर रविचंद्रन अश्विन ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। वहीं भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलो ऑन खेलने के लिये मजबूर कर दिया।

और पढ़ें: PAK vs AUS: क्या ऑस्ट्रेलिया बीच में ही कैंसिल करेगी पाकिस्तान दौरा, पेशावर धमाके के बाद मची खलबली

अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर्स ने एक बार फिर दबदबा बना लिया है और 51 ओवर्स के बाद श्रीलंका की टीम 153 रन के स्कोर पर अपने 8 विकेट खो चुकी है। इस दौरान जहां रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट चटकाये हैं तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन ने भी 3 विकेट अपने खाते में डाले हैं। रविचंद्रन अश्विन ने लहिरु कुमारा और पथुम निशंका का विकेट लेकर अश्विन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, हालांकि इस आंकड़े पर पहुंचने के मामले में उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया था। जिसके बाद जब उन्होंने पथुम निशंका का विकेट चटकाया तो वो भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। इस फेहरिस्त में पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले (619) का नाम ही उनसे आगे रह गया है। भारत के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन (435), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), ईशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) का नाम शामिल है।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय और 7वें खिलाड़ी बने जडेजा

ऐसा करने वाले पहले भारतीय और 7वें खिलाड़ी बने जडेजा

इस मैच में भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं और इन रिकॉर्ड की लिस्ट एक बेहद खास आंकड़ा अपने नाम कर लिया है। रविंद्र जडेजा एक बल्लेबाज को एक ही दिन के अंदर दो बार आउट करने वाले दुनिया के 7वें और भारत के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। मोहाली टेस्ट से पहले यह कारनामा सिर्फ 6 बार ही देखने को मिला था। यह कारनामा सबसे पहली बार साल 1895 में देखने को मिला था जब सी टर्नर ने बॉबी पील को एक ही दिन में दो बार पवेलियन भेजा था। इसके बाद मैनचेस्टर के मैदान पर टीजे मैथ्यूज ने 1912 में टी वार्ड के खिलाफ यह कारनामा दोहराया।

जानें कैसी है फेहरिस्त

जानें कैसी है फेहरिस्त

1952 में ट्रमैन ने भी मैनचेस्टर के मैदान पर पंकज रॉय के खिलाफ यह कारनामा किया था, तो वहीं जिम लेकर ने 1956 में मैनचेस्टर के मैदान पर ही एन हार्वी के खिलाफ यह कारनामा करके दिखाया था। डैनियनल विटोरी ने 1956 में सी मोफी के खिलाफ हरारे के मैदान पर अपना नाम इस फेहरिस्थ में शामिल किया, तो वहीं पर ट्रेंट बोल्ट ने 2013 में वेलिंगटन के मैदान पर डैरेन सैमी को एक ही दिन में दो बार वापस पवेलियन भेजा। रविंद्र जडेजा ने मोहाली के मैदान पर सुरंगा लकमल के खिलाफ यह कारनामा करके दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+