Ravichandran Ashwin: 'मुझे दिल का दौरा पड़ जाता,' अश्विन के साथ ऐसा क्या हुआ जो कह दी इतनी बड़ी बात
अश्विन जब घर पहुंचे तो उनके पिता सबसे पहले अपने बेटे के पास आए और उसे गले लगाया। इसके बाद अश्विन अपनी मां के पास गए, जो रो रही थीं। इसके बाद उनके पिता अपने बेटे के गाल पर प्यार से चुंबन लेते हुए दिखाई दिए।

अश्विन ने फोन के कॉल लॉग की तस्वीर शेयर की
रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने फोन के कॉल लॉग की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि, 'अगर कोई मुझे 25 साल पहले बताता मेरे पास स्मार्टफोन होगा और कॉल लॉग ऑन होगा। भारतीय क्रिकेटर के तौर पर मेरे करियर का आखिरी दिन ऐसा होगा, तो मुझे तभी दिल का दौरा पड़ जाता। उन्होंने आगे लिखा कि, 'सचिन तेंदुलकर और कपिल देव पाजी का शुक्रिया।'
क्या अपमान के कारण अश्विन ने लिया संन्यास
ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में रविचंद्रन अश्विन के पिता ने कहा कि उन्हें भी आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। उन्होंने यह भी कहा कि अपमान के कारण ही अश्विन ने अचानक संन्यास की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि, 'मुझे भी आखिरी मिनट में पता चला, दरअसल। उनके दिमाग में क्या चल रहा था, मुझे नहीं पता। उन्होंने बस घोषणा कर दी। मैंने भी इसे पूरी खुशी के साथ स्वीकार किया। मुझे इसके लिए कोई भावना नहीं थी। लेकिन जिस तरह से उन्होंने संन्यास लिया, एक तरफ मैं बहुत खुश था, दूसरी तरफ खुश नहीं था क्योंकि उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए था,' (संन्यास लेना) उनकी (अश्विन की) इच्छा और चाहत है, मैं उसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता।'
ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम में किये बड़े बदलाव, तूफानी बल्लेबाज की एंट्री, नाथन मैकस्वीनी को किया बाहर
'लेकिन जिस तरह से उन्होंने संन्यास लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद अपमान। इसमें कोई संदेह नहीं है (परिवार के लिए भावनात्मक क्षण) क्योंकि वे 14-15 साल तक मैदान पर थे। अचानक बदलाव, संन्यास, ने हमें वास्तव में एक तरह का झटका दिया।'
ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम में किये बड़े बदलाव, तूफानी बल्लेबाज की एंट्री, नाथन मैकस्वीनी को किया बाहर












Click it and Unblock the Notifications