ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम में किये बड़े बदलाव, तूफानी बल्लेबाज की एंट्री, नाथन मैकस्वीनी को किया बाहर
Australia vs India, Test: ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ़ बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पहले तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ़ 72 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज़ नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम में हुए बदलाव से पता चलता है कि वो किसी भी कीमत पर मैच गंवाना नहीं चाहता है। यही कारण है कि टीम में कैनबरा में भारत के खिलाफ़ पिंक-बॉल अभ्यास मैच में शतक लगाने वाले 19 वर्षीय सैम कोंस्टास को पहली बार राष्ट्रीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम में इन्हें भी मिली जगह
मेलबर्न और सिडनी में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए सीन एबॉट, झाई रिचर्डसन और ब्यू वेबस्टर को भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है। गाबा टेस्ट के चौथे दिन चोटिल हुए जोश हेज़लवुड पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।
टीम में बदलाव को लेकर क्या बोलेअध्यक्ष
चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, 'टीम इस बारे में विकल्प प्रदान करती है कि हम सीरीज के अंतिम दो टेस्ट के लिए XI को कैसे तैयार करें।' 'सैम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उनकी बल्लेबाजी की शैली एक अलग पहचान प्रदान करती है और हम उनके खेल को और विकसित होते देखने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी पढ़िए- IND vs WI: भारतीय महिला टीम ने सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रचा इतिहास, तूफानी पारी के दम पर जीती सीरीज
नाथन को मिली रन नहीं बनाने की सजा
उन्होंने कहा कि, 'हमें विश्वास है कि नाथन में भविष्य में टेस्ट स्तर पर सफल होने की क्षमता और स्वभाव है। उन्हें बाहर रखना एक कठिन निर्णय था,' टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए चुनौती' उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन भारत के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों में रन नहीं बना पाए हैं और तीनों जसप्रीत बुमराह के खिलाफ़ कमज़ोर नजर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications