'48 घंटे पहले पता चला, मैं WTC फाइनल नहीं खेल रहा', अहम मैच से बाहर किए जाने पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी
भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबले में जगह नहीं बना पाए थे। अश्विन का कहना है कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम के लिए योगदान कर काफी खुश होते।
अश्विन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, 'मैं फाइनल खेलना पसंद करता, क्योंकि टीम को फाइनल तक पहुंचाने में मैंने भी अपनी भूमिका निभाई है।

'यहां तक कि लास्ट फाइनल मैच में मैंने 4 विकेट लिए थे और बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी। 2018-19 के बाद से मेरी ओवरसीज गेंदबाजी बहुत जबरदस्त रही है और मैं टीम के लिए मैच जीतने में कामयाब रहा हूं।
'लेकिन मैं कप्तान और कोच के नजरिए से देखूं, तो पिछली बार इंग्लैंड में जब हम थे तो 2-2 से श्रंखला ड्रा हुई थी और मैनेजमेंट को लगा था कि वहां चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर ही सही कॉन्बिनेशन हैं।
'हो सकता है, उन्होंने फाइनल में भी ऐसे ही सोचा हो। लेकिन, चौथी इनिंग में स्पिनर काफी कारगर साबित हो सकता है, बशर्ते आपके पास डिफेंड करने के लिए काफी रन मौजूद हों, तो यह पूरी तरह से अलग माइंडसेट की बात है।'
अश्विन ने आगे यह भी बताया कि, उन्हें 48 घंटे पहले ही इस बात का पता चला कि वह फाइनल का हिस्सा नहीं होने जा रहे हैं। अश्विन कहते हैं, '48 घंटे पहले पता था, कि मैं फाइनल मैच नहीं खेलने जा रहा हूं, मेरे लिए पूरी तरह से लक्ष्य यही था कि मैं किसी तरह से योगदान कर सकूं और हमें एक टाइटल जिताने में मदद कर सकूं।'
अश्विन ने हार मिलने के बाद सबसे पहली फ्लाइट अपने घर की पकड़ी जहां उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपनी टीम डिंडीगुल ड्रेगन की जीत में चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications