'आज 5 किलो कम होगा विराट कोहली का वजन', रवि शास्त्री ने कहा- बस ये मत पूछना कहां से होगा
नई दिल्ली, 10 सितंबर: विराट कोहली की खराब फॉर्म पर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कभी भी निराशा नहीं जताई। उन्होंने हमेशा कहा कि विराट बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और वे वापसी करेंगे। वापसी जबरदस्त होगी। आप विराट कोहली को इतनी जल्दी विदाई नहीं दे सकते। शास्त्री यह भी कह चुके थे कि कोहली को एक लंबे ब्रेक की जरूरत है। इसी दौरान विराट ने एक ब्रेक भी लिया। शास्त्री की बात सटीक साबित हुई क्योंकि इस लंबे ब्रेक के बाद कोहली की दमदार वापसी हुई।

मन से भारी बोझ उतारा होगा
वे एशिया कप में वापस आए और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक व एक शतक लगाकर वापसी का बिगुल बजा दिया है। विराट ने 71 व इंटरनेशनल शतक पूरा करने के लिए 1000 से भी ज्यादा दिन लिए और अफगानिस्तान के खिलाफ आई 61 गेंदों पर 122 रनों की नाबाद पारी ने निश्चित तौर पर उनके मन से भारी बोझ उतारा होगा। इस पारी ने भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रनों की जीत दिलाने में भी मदद की। हालांकि भारतीय टीम का सफर एशिया कप में यहीं खत्म हो गया लेकिन विराट कोहली के किस्से लगातार जारी है।
Recommended Video

शतक का सूखा अंदर से खाए जा रहा होगा
रवि शास्त्री ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि आखिरकार विराट कोहली फॉर्म में आ गए हैं। शास्त्री कहते हैं कि विराट कोहली को शतक का यह सूखा अंदर से उनको खाए जा रहा होगा। शास्त्री कहते हैं कि, आप लोग 1022 दिन की बात करते हैं। मैं इनमें से 700 दिन में उनके साथ ड्रेसिंग रूम में था जब यह सब चीजें हो रही थी। काफी लंबा समय हो गया है। वे फॉर्म में आ गए हैं। जब आप विराट कोहली के जैसी जबरदस्त सफलता पाते हैं, जब 70 शतक इस तरीके से आ जाते हैं और उसके बाद आप अचानक रनों के सूखे से जूझते हैं। वह भी दो-ढाई साल के लिए, तब हर आदमी याद करना शुरू कर देता है कि बहुत लंबा समय हो चुका है।

सिर से काफी वजन कम महसूस कर रहे होंगे
"लेकिन विराट कोहली भी एक इंसान है। शतक के सूखे ने अंदरूनी तौर पर उनको तोड़ना शुरू किया होगा। वह सुबह उठते होंगे भले ही इसके बारे में ना सोचते हो लेकिन उनके अवचेतन दिमाग में यह चीज याद रहती होगी। पूर्व भारतीय कोच इस बात के लिए तसल्ली जताते हैं कि विराट कोहली से आखिरकार बहुत बड़ा दबाव हट गया है और वे अपने सिर से काफी वजन कम महसूस कर रहे होंगे।"

आज 5 किलो कम होगा विराट कोहली का वजन
रवि शास्त्री ने कहा कि, अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की पारी के आखिरी 40 रनों के दौरान उन्होंने असली पुराना कोहली देखा।
शास्त्री ने कहा, "आज मेरे हिसाब से कोहली का 5 किलो वजन कम होगा। मुझसे यह मत पूछना कि यह वजन कहां से कम होगा लेकिन कम से कम सिर से तो 5 किलो वजन कम हो ही जाएगा। विराट की पारी के आखिरी 4 ओवर में आप देख सकते हैं यह विराट कोहली थे, अपने ट्रेडमार्क शॉट खेल रहे थे, कॉन्फिडेंस देखिए, अंदाज देखिए गेंदबाजों पर टूट रहे थे। इसने लंबा समय लिया।"












Click it and Unblock the Notifications