रवि शास्त्री ने कहा- इस बॉलर को भारत ने T20 WC 2021 में मिस किया, अब IPL में कर ली है बढ़िया वापसी
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री चोट से उबरने के बाद SRH के तेज गेंदबाज टी नटराजन को मैदान पर अपनी असली पहचान यॉर्कर गेंदबाजी करते हुए देखकर खुश हैं। नटराजन ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत में पदार्पण किया जब शास्त्री टीम के मुख्य कोच थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2020 के दौरान डेथ ओवरों में अपनी अनुशासित गेंदबाजी से कई लोगों को प्रभावित किया जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौका मिला।

टी 20 विश्व कप में नटराजन को मिस किया-
फिर नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली T20I श्रृंखला पर भी एक बड़ी छाप छोड़ी, लेकिन दुर्भाग्य से, कुछ महीने बाद उनके घुटने में चोट लग गई और 2021 T20 विश्व कप सहित काफी समय तक क्रिकेट को मिस किया।
शास्त्री ने स्वीकार किया कि भारत ने टी 20 विश्व कप में नटराजन को मिस किया और वह टीम में निश्चित तौर पर होता लेकिन चोट ने सारी प्लानिंग बिगाड़ दी।

बहुत कारण हैं मिस करने के-
शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर कहा, "उसके लिए बहुत खुश हूं। हमने उन्हें विश्व कप में मिस किया। अगर वह फिट होता तो निश्चित तौर पर टीम में होता। जब हम एकदिवसीय श्रृंखला खेल रहे थे तब वह इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हो गए थे और हम वास्तव में उनको विश्व कप में मिस कर रहे थे। वह विशेषज्ञ डेथ बॉलर है, जो यॉर्कर बहुत ही कुशलता से फेंकता है। उसका नियंत्रण बहुत अच्छा है। वह स्किडी है। जितना आप सोचते हैं वह उससे थोड़ा तेज है और बल्ले को हिट करता है।"

आईपीएल 2022 में शानदार वापसी-
टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में शास्त्री का कार्यकाल 2021 T20 WC के बाद समाप्त हो गया, जहां भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार के बाद ग्रुप स्टेज से बाहर कर दिया गया था।
पूर्व मुख्य कोच ने आगे उस समय के बारे में बात की जब उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नटराजन को मौका दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने उसे जिस भी मैच में चुना है, हम जीते हैं। टी20 में अपने डेब्यू में भारत की जीत हुई, टेस्ट क्रिकेट में उसके पदार्पण में भी भारत जीत गया।"
नटराजन ने सोमवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के सीमर ने सिर्फ 26 रन देकर दो विकेट लिए। केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या अंतिम ओवर में आए, जिससे SRH ने LSG को 169/7 पर रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications