पंत की जगह पर मंडराया खतरा, ये खिलाड़ी बनेगा Team India का अगला धोनी, रवि शास्त्री ने बताया नाम
इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

नई दिल्ली: इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। पिछले साल यूएई में खेले गए वर्ल्ड कप में भारत शुरुआती मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद पहले ही राउंड से बाहर हो गया था। ऐसे में इस बार यह टूर्नामेंट टीम इंडिया के लिए बहुत अहम होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में खिलाड़ियों का ऑडिशन शुरू हो गया है। 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ युवा खिलाड़ी अपने आप साबित करने मैदान पर उतरेंगे। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का एक बड़ा बयान सामने आया है। शास्त्री ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो विश्व कप में एमएस धोनी का रोल बखूबी अदा कर सकता है।
Recommended Video

उनका अनुभव टीम के काम आएगा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आईपीएल-15 में आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। आरसीबी के लिए उन्होंने 16 पारियों में 183.33 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 330 रन बनाए थे। इस दौरान वह 10 बार नाबाद रहे। कार्तिक की वापसी पर अपनी राय देते हुए शास्त्री ने कहा, ‘'यह उसके पास मौका है। अगर कार्तिक को इस सीरीज में मौका मिलता है, तो उन्हें भुनाना होगा। हम जानते हैं कि उनके पास अनुभव है, इसलिए वह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।''

कौन बनेगा टीम का अगला धोनी?
यह बात सभी जानते हैं कि आगामी वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर पहली पसंद होंगे। ऐसे में प्लेइंग-11 में जगह बनाना कार्तिक के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि, शास्त्री का ऐसा मानना है कि दिनेश कार्तिक टीम में धोनी का रोल भी निभा सकते हैं। पूर्व कोच ने कहा, ‘'आपको टीम के नजरिए से देखना चाहिए कि वे क्या तलाश रहे हैं? क्या टीम को ऐसा कीपर चाहिए जो टॉप ऑर्डर में खेल सके या ऐसा जो कीपर जो फिनिशर हो? मैं फिनिशर के लिए जाऊंगा। आपको एक कीपर की जरूरत है, जो महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाएगा।‘'

कार्तिक से बेस्ट कोई नहीं
रवि शास्त्री ने आगे कहा, ‘'पंत पहले से हैं जो टी20 फॉर्मेट में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो खेल को बनाए रखे और मैच को फिनिश कर सके। धोनी के संन्यास के बाद टीम को ज्यादा फिनिशर नहीं मिले। इसलिए, मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं।‘'

टी20 आई में 140 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट
बता दें कि 2018 में दिनेश कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए ही भारत को निदहास ट्रॉफी जिताई थी। फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ कार्तिक ने केवल 8 गेंदों पर तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 29 रन बनाए थे। इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट में उन्होंने भारत के लिए 32 मैचों में 143.53 के स्ट्राइक रेट और 33.25 की औसत के साथ कुल 399 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications