रोहित, कोहली में किसे चुनेंगे? शास्त्री बोले- जिसकी पार्टी ज्यादा मजे दे, फैंस ने पूछा 'मजे' का मतलब

मुंबई, 21 मई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री इन दिनों मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के कोचिंग कार्यकाल की समाप्ति के बाद वे फिर से क्रिकेट कमेंट्री में सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में हिंदी में भी कमेंट्री की है और उनका बोलने का अपना ही एक बेबाक अंदाज है। रवि शास्त्री मुंबई में रहते हैं और वहां की जीवन शैली का, वहां की बोलचाल का उन पर काफी असर रहा है। रवि शास्त्री को क्रिकेट फैंस एक ऐसे बिंदास शख्स के तौर पर जानते हैं जो केवल इसी पल में जिंदा रहता है और मौजूदा पल में ही खूब इंजॉय करता है।

रवि शास्त्री का रंगीन अंदाज

रवि शास्त्री का रंगीन अंदाज

टीम इंडिया के हेड कोच के कार्यकाल के दौरान भी रवि शास्त्री की कई तस्वीरें वायरल होती रहती थी। आमतौर पर यही धारणा है कि रवि शास्त्री पार्टी करने के बहुत शौकीन है और खाने-पीने में रहने वाले आदमी है। हालांकि रवि शास्त्री ने कभी खुद भी ट्रोलर्स की बातों के ऊपर सफाई नहीं दी बल्कि उन्होंने हमेशा अपनी रंगीन इमेज को आगे बढ़ाया है। 20 मई को भी रवि शास्त्री ने कुछ ऐसी ही स्टाइलिश फोटो शेयर की जहां पर फैंस उनको देखकर हैरान रह गए।

अलग ही मूड में हैं शास्त्री

अलग ही मूड में हैं शास्त्री

इतना ही नहीं रवि शास्त्री ने उन फोटो पर कैप्शन भी बड़े मजेदार दिए थे। रवि शास्त्री ने कहा था कि अगर आप पूरी रात नहीं सोए हैं तो गुड मॉर्निंग कहना या ना कहना आपके ऊपर है। रवि शास्त्री आगे कहते हैं, मेरा परिवार मुंबई में रहता है और मैं पल में रहता हूं।

 फैंस के सवालों का सिलसिला शुरू

फैंस के सवालों का सिलसिला शुरू

रवि शास्त्री किसी बॉलीवुड मूवी के स्टाइलिश फिल्मी किरदार की तरह नजर आ रहे हैं। उनके गले में मोटी चेन है और आंखों पर काला चश्मा है। ऐसा लगता है कि रवि शास्त्री किसी अच्छे मूड में थे। उन्होंने जमकर पार्टी की और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहे। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक तोहफा भी दिया। शास्त्री ने कहा कि वे इतने अच्छे मूड में है कि उनके फैंस उनसे कुछ भी पूछ सकते हैं। फैंस के सवालों का सिलसिला शुरू हो गया।

 जिसकी भी पार्टी में ज्यादा मजे हैं उसको चुनूंगा

जिसकी भी पार्टी में ज्यादा मजे हैं उसको चुनूंगा

एक यूजर ने शास्त्री से पूछा कि अगर कोहली और रोहित में चुना जाए तो वह किसको चुनेंगे?

यह सभी जानते हैं कि कोचिंग के दौरान सभी शास्त्री की विराट कोहली के साथ बहुत अच्छी ट्यूनिंग थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच विचारों का अच्छा तालमेल था और कोच व कप्तान के तौर पर यह जोड़ी काफी हिट हुई थी। शास्त्री के जाने के बाद रोहित शर्मा उभर कर आए और अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। रवि शास्त्री से पूछा गया कि रोहित और कोहली में से किसको चुनेंगे तो उन्होंने अपने मजेदार अंदाज में ही इसका जवाब दिया। उनका कहना था- जिसकी भी पार्टी में ज्यादा मजे है (मैं उसी को चुनूंगा)।

रवि भाई यह मजे की परिभाषा क्या है?

रवि भाई यह मजे की परिभाषा क्या है?

जाहिर है रवि शास्त्री किसी पार्टी मूड में लग रहे हैं और उन्होंने फैंस के सामने अपनी चमक-धमक तड़क-भड़क वाली इमेज को फिर से आगे बढ़ाया है। फैंस के रिएक्शन काफी दिलचस्पी हैं। यह बात सभी जानते हैं कि विराट कोहली शाकाहारी खाना पसंद करते हैं कई लोग उनको वीगन भी मानते हैं। ऐसे में कुछ फैंस का मानना है कि रवि शास्त्री को रोहित शर्मा की पार्टी ही ज्यादा पसंद आएगी।

एक ने तो रवि शास्त्री पूछ लिया- रवि भाई यह मजे की परिभाषा क्या है?

आपने कितने पैग मारे हैं

आपने कितने पैग मारे हैं

फैंस यह भी कहते हैं कि पार्टी का मतलब यह नहीं होता कि हर बार आपको खाना ही होता है।

फैंस ने रवि शास्त्री के मूड का लुत्फ उठाया और कहा कि सर आज तो आप पूरे सेट हैं। तो कई लोगों का मानना है कि रवि शास्त्री ने काफी डिप्लोमेटिक जवाब दिया है। कुछ यूजर्स की यह भी मानना है कि रवि शास्त्री पीने के बाद इस तरह के सवाल जवाब सेशन कर रहे हैं। फैंस यह भी पूछ रहे हैं कि आपने कितने पैग मारे हैं।

प्लीज, इसको मिटा दे यार

प्लीज, इसको मिटा दे यार

रवि शास्त्री वाकई में मूड में थे। इस दौरान एक फैन शास्त्री के ट्विटर हैंडल पर आया और उसने एक स्केच बनाने के बाद कहा कि, सर मैंने 2 घंटे के बाहर आपका यह स्केच बनाया है। इसके बारे में कुछ रिप्लाई करिए।

रवि शास्त्री ने तुरंत कहा- प्लीज, इसको मिटा दे यार।

ये भी पढ़ें- एशिया कप, T20 WC में डीके, सैमसन, त्रिपाठी होंगे या नहीं, वसीम जाफर ने चुनी भारतीय टीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+