WTC फाइनल और ODI World Cup में भारत के चांस पर रवि शास्त्री ने की बड़ी भविष्यवाणी
इन साल आईसीसी की दो बड़ी प्रतियोगिताएं WTC फाइनल और ODI World Cup होने जा रही हैं। साथ ही विश्व कप के लिए देश का इंतजार 12 साल का हो चुका है। रवि शास्त्री ने इन दोनों पर क्या कहा।

इस साल दो ऐसे टूर्नामेंट है जिनको जीतकर भारत बहुत धनी बन सकता है। यहां आईसीसी ट्रॉफी के मामलेमें धनी बनना है जिसका इंतजार पिछले 12 साल से किया जा रहा है। भारत इस साल आईसीसी की दो बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलेगा। उन्होंने लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और जून में ओवल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे। इसके बाद ध्यान वनडे वर्ल्ड कप पर जाएगा, जहां इस साल के अंत में भारत टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पिछली बार भी 2011 में भारत ने अपने घर पर जीत हासिल की थी।
पूर्व कोच रवि शास्त्री ने दावा किया है कि भारत आईसीसी ट्रॉफी का हकदार है और उन्होंने फैंस से टीम के साथ धैर्य बनाए रखने को कहा है। भारत को कम से कम अपनी जमीन पर तो कप मिल ही सकता है। हालांकि घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार करारा झटका है लेकिन इससे उभरने में काफी समय बचा हुआ है।
भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में ICC इवेंट जीता था जब उन्होंने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस ट्रॉफी का स्थान टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप से काफी नीचे ही है। तब से, भारत पिछले कुछ वर्षों में टूर्नामेंट के अंत तक पहुंचने के बावजूद ICC ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाया लेकिन शास्त्री को लगता है कि खिताब जीतना केवल कुछ समय की बात है।
स्पोर्ट्सयारी से बात करते हुए पूर्व कोच ने कहा कि भारत आईसीसी इवेंट जीत के लिए तैयार है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और लियोनेल मेसी का उदाहरण दिया और बताया कि कैसे उन्हें अपने शानदार करियर के दौरान विश्व कप जीतने के लिए इंतजार करना पड़ा।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत के पास ट्रॉफी अब आनी बाकी है। वे लगातार फाइनल, सेमीफाइनल में पहुंचे। सचिन तेंदुलकर को देखिए। उन्हें एक आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए छह विश्व कप खेलने पड़े। 6 वर्ल्ड कप यानी 24 साल। और अपने आखिरी विश्व कप में उन्होंने जीत हासिल की। लियोनेल मेस्सी को देखें। वह कितने समय से खेल रहे हैं। और जब उन्होंने जीतना शुरू किया, तो उन्होंने कोपा अमेरिका और विश्व कप जीता और फाइनल में भी स्कोर किया। ये क्लासिक उदाहरण है इसलिए आपको इंतजार करना होगा। ट्रॉफी आपके पास होगी।"












Click it and Unblock the Notifications