'जिंदगी में 4-5 ही करीबी दोस्त होते हैं', अश्विन के 'सहकर्मी' कमेंट पर रवि शास्त्री ने फिर दिया बेबाक जवाब
WTC Final 2023: रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे, जिसके चलते राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की काफी आलोचना हुई थी।
अश्विन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के बाद कई बातें कहीं हैं, जिसमें उनकी एक बात सोशल मीडिया पर काफी हंगामा बरपा रही है।

अश्विन ने कहा था की टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सहकर्मी ज्यादा होते हैं, ना कि दोस्त। अश्विन क्रिकेट के पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि, एक जमाना था जब खेल में काफी चीजें आपस में शेयर होती थी और लोग दोस्त होते थे, लेकिन आज वे केवल सहकर्मी हैं।
अश्विन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, आप जिनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं, उनसे बेहतर बनने की कोशिश करते हैं, यही रेस चलती रहती है। अश्विन ने साथ ही यह भी कहा कि, अगर आपको कोई समस्या है, तो आपका कोई सहकर्मी मदद के लिए नहीं आने वाला है और पहले ऐसा नहीं होता था।
अश्विन कहते हैं कि, आज आपकी मदद करने के लिए प्रोफेशनल लोग मौजूद हैं, जिनको सैलरी मिलती है और उसके बदले में आप उनके पास जा सकते हैं, प्रैक्टिस कर सकते हैं, अपनी खामियों को ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन हम भूल जाते हैं कि क्रिकेट सेल्फ लर्निंग स्पोर्ट भी है।
अश्विन की बात पर जब भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री से उनका नजरिया पूछा गया तो रवि ने बेबाक बात की। रवि शास्त्री वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के दौरान कमेंट्री भी कर रहे थे, और उन्होंने द वीक से बात करत हुए कहा कि, चाहे ड्रेसिंग रूम की बात हो, या कमेंट्री बॉक्स की, हर जगह आपको सहकर्मी ही मिलेंगे।
'आपकी जिंदगी में बहुत करीबी दोस्त चार या पांच ही होते हैं। जहां पर आप काम करते हैं, वहां आपके वे यार होते हैं, जो आपके सहकर्मी भी होते हैं, लेकिन जिंदगी में बहुत करीबी दोस्त केवल चार-पांच होते हैं। मैं अपनी जिंदगी में 5 करीब दोस्तों के साथ ही खुश रहूंगा, इससे ज्यादा नहीं चाहता।'
रवि शास्त्री ने अपने कोचिंग कार्यकाल के दौरान रविचंद्रन अश्विन के साथ काफी काम किया था। दोनों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते नहीं बताए जाते हैं, लेकिन शास्त्री हमेशा बेबाक रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर से अश्विन की बात का सीधा जवाब दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications