बाबर आजम को किया बाहर, राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कहा 'रेस्ट इन पीस'
Pakistan vs Afghanistan: राशिद लतीफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम से बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को बाहर करने के लिए बोर्ड पर बुरी तरह से गुस्सा निकाला

पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) अक्सर गलत कारणों से सुर्खियों में रहता है। रमीज राजा का कार्यकाल के बाद से वहां इतने बदलाव हुए लेकिन एक चीज जो अभी भी कॉमन है वह है विवाद। पीसीबी के नए 'सेठ' नजम सेठी के कार्यकाल में भी बोर्ड के तौर-तरीकों पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान के दिग्गज कीपर रहे राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने मंगलवार को पीसीबी (PCB) पर तीखा हमला किया, यहां तक कि पाकिस्तान टीम को 'रेस्ट इन पीस' तक कहा।
लतीफ का कमेंट उस प्रतिक्रिया के बाद आया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा शादाब खान को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तान घोषित किया गया। शादाब काफी एनिमेटेड क्रिकेटर हैं और उनको सफेद गेंद का बढ़िया ऑलराउंडर माना जाता है। जिसमें बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को आराम दिया गया है। लतीफ इस बात से बेहद खफा दे कि बाबर आजम को क्यों बाहर कर दिया गया।
क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार लतीफ ने कहा, "हमारे खिलाड़ी ICC रैंकिंग में शामिल हैं और लंबे समय के बाद अवॉर्ड जीत रहे हैं। बाबर और शाहीन ने ICC अवॉर्ड जीते। पीसीबी इसे पचा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे और अब हम यहां हैं और फैसले लेंगे। जिन्होंने कभी आराम नहीं किया और 70 या 80 साल के हैं और उन्हें आराम की जरूरत है, वे अब पाकिस्तान क्रिकेट के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आप कह सकते हैं कि पाकिस्तान टीम Rest in Peace। हमारी टीम अब रेस्ट इन पीस कर रही है।"
लतीफ ने कहा कि ये पाकिस्तान क्रिकेट को तबाह करने की दिशा में पहला कदम है। आप नए खिलाड़ियों को लाते हैं तो आप टीम के कॉम्बिनेशन को तोड़ते हो। ये खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में परफॉर्म करेंगे तो क्या आप कम स्ट्राइक रेट के साथ सीनियर खिलाड़ियों को सपोर्ट करोगे, मीडिया भी उन पर दबाव बनाएगा।
टीम की घोषणा के बाद नजम सेठी ने कहा था: "मैं शादाब खान को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टीम के कप्तान के रूप में नियुक्ति पर बधाई देना चाहता हूं। वे पिछले कुछ वर्षों से सफेद गेंद क्रिकेट में उप-कप्तान रहे हैं तो बाबर की अनुपस्थिति में वे कमान संभालेंगे। हमने इस छोटे शारजाह दौरे के लिए मोहम्मद यूसुफ को अंतरिम मुख्य और बल्लेबाजी कोच के रूप में भी नियुक्त किया है।"
पाकिस्तान टीम इस प्रकार है: शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर , जमान खान।












Click it and Unblock the Notifications