Rashid Khan ने की अपने 'कप्तान' हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- IPL ने बदला उनका माइंडसेट

एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 30 अगस्त: एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में उन्होंने पहले 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद उन्होंने अहम मौके पर 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने विजयी छक्का लगाया। इस दौरान हार्दिक का कॉन्फिडेंस देखने लायक था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

पांड्या का खेल बदल गया

पांड्या का खेल बदल गया

हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन की अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने तारीफ की है। राशिद ने कहा कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद हार्दिक का खेल पूरी तरह से बदल गया है। अफगानिस्तान के स्पिनर ने पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को टीम के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा, किसी भी टीम को हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी की जरूरत होती है। ऐसे खिलाड़ी टीम को संतुलन प्रदान करते हैं और इससे कप्तान का बोझ कम हो जाता है।

जिम्मेदारी लेना पसंद है

जिम्मेदारी लेना पसंद है

दिग्गज स्पिनर राशिद ने कहा कि हार्दिक पांड्या पहले से ज्यादा मजबूत हो गए हैं। उन्होंने कहा, हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी लेना पसंद है। गुजरात टाइटंस का कप्तान होने के चलते उनका माइंडसेट बदल गया है। हार्दिक अपनी काबिलियत जानते हैं और वह गेम को आगे तक ले जाते हैं। पांड्या की कोशिश पारी के अंत तक बल्लेबाजी करने की होती है। मानसिक रूप से वह हर स्थिति में बेहद मजबूत रहते हैं।

गुजरात की ओर से खेलते हैं

गुजरात की ओर से खेलते हैं

बता दें कि राशिद खान और हार्दिक पांड्या आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। आईपीएल के 15वें सीजन में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दो फ्रेंचाइजी ने डेब्यू किया था। गुजरात ने हार्दिक की कप्तानी में पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। एशिया कप में अफगानिस्तान ग्रुप बी का हिस्सा है। इसके अलावा इस ग्रुप में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम भी है। एशिया कप 2022 के पहले मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+