AFG vs PAK: इरफ़ान पठान ने निभाया वादा, भरे स्टेडियम के बीच राशिद खान के साथ किया डांस, देखें वीडियो
Afghanistan vs Pakistan: भारतीय फैन्स के अलावा पूर्व क्रिकेटर भी अफगानिस्तान टीम के अच्छे प्रदर्शन की सराहना करते हैं और ख़ुशी भी जताते हैं। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद जमकर ख़ुशी मनाई और भांगड़ा किया।
राशिद खान ने इरफ़ान पठान से इसकी मांग की थी और पठान ने कहा था कि जीत के बाद मैं डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा। पाक टीम को 8 विकेट से अफगानिस्तान ने हरा दिया और अब इरफ़ान पठान को वादा पूरा करना था, वही देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में इरफ़ान पठान ने लिखा कि राशिद खान ने अपना वादा पूरा किया और मैंने अपना वादा पूरा किया। बहुत अच्छा किया लड़कों। गौरतलब है कि इरफ़ान पठान के साथ राशिद खान भी इस वीडियो में नाच रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को गले भी लगा लेते हैं।
पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम को 283 रनों का टारगेट दिया था। इसके बाद अफगानिस्तान ने जमकर बैटिंग का आनन्द उठाया और धैर्य से खेले। जरूरत के हिसाब से केलते हुए अफगानिस्तान ने 49 वें ओवर में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने वनडे इतिहास में पाकिस्तानी टीम को पहली बार पराजित कर दिया। उनके लिए गुरबाज, इब्राहिम जादरान और रहमत शाह के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। पाकिस्तान मैच में कहीं नहीं दिखी।












Click it and Unblock the Notifications