AFG vs IRE: राशिद खान ने जड़ा सूर्यकुमार यादव की स्टाइल में नो लुक सिक्स, वीडियो ने मचाई धूम

AFG vs IRE: प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के बाद राशिद खान ने अपनी छाप छोड़ी है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबला में राशिद खान ने 3 विकेट झटके थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने बैटिंग में फैन्स का दिल जीतने वाला काम किया है।

अफगानिस्तान की पारी के दौरान 18वें ओवर में राशिद खान ने बैरी मैकार्थी की गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। इस शॉट से उन्होंने सूर्यकुमार यादव के याद दिला दी। सूर्यकुमार यादव लेग साइड में अपने धांसू शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। इस शॉट में सूर्या को टॉप क्लास बल्लेबाज माना जाता है।

rashid khan

राशिद खान की तरफ गेंदबाज ने एक नीची रहती फुल टॉस गेंद डाली। बल्लेबाज ने इसके ऊपर बिना देखे ही बल्ला चला दिया। जोरदार अंदाज में राशिद खान ने फ्लिप के अंदाज में शॉट खेला और यह सीमा रेखा से बाहर छह रनों के लिए चला गया। इसके बाद शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राशिद खान ने खुद ही नो लुक सिक्स का वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया।

अफगानिस्तान ने दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड को हराकर तीन मैचों की सीरीज में बराबरी पर ली। तीसरा और अंतिम मुकाबला सोमवार को खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को सीरीज में जीत मिलेगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है।

आईपीएल के लिए राशिद खान की फॉर्म में वापसी अच्छी बात है। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान अलग अहमियत रखते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में राशिद खान पहली बार आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले दो सीजन गुजरात ने लगातार फाइनल तक का सफर तय किया है। इस बार हार्दिक पांड्या के बिना इस टीम का सफर दिलचस्प होगा। मोहम्मद शमी भी चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+