अजिंक्य रहाणे की जगह मिला टीम में मौका, दोहरा शतक जड़ बना दिए कई रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट मुकाबलों में मंगलवार को मुंबई के सुवेद पारकर (Suved Parkar) ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। मुंबई की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ खेलते हुए सुवेद फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगान

स्पोर्ट्स डेस्क: रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट मुकाबलों में मंगलवार को मुंबई के सुवेद पारकर (Suved Parkar) ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। मुंबई की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ खेलते हुए सुवेद फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाने वाले मुंबई के दूसरे और भारत के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। सुवेद ने केवल 375 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले।

Suved Parkar

बता दें कि, सोमवार से रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट मुकाबले शुरू हो गए हैं। सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए 8 टीमों के बीच बैंगलोर और अलुरु में क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच बंगाल और झारखंड, दूसरा मुंबई और उत्तराखंड, तीसरा मुकाबला कर्नाटक और उत्तर प्रदेश और चौथा पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा है।

रहाणे की जगह हुए टीम में शामिल

सुवेद पारकर को चोटिल अजिंक्य रहाणे की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था और युवा खिलाड़ी अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू को हमेशा के लिए यादगार बना डाला। मुंबई की ओर से फर्स्ट क्लास डेब्यू पर दोहरा शतक लगाने वाले अमोल मजूमदार के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। मजूमदार ने 28 साल पहले 1994 में मुंबई की ओर से हरियाणा के खिलाफ डेब्यू करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। अमोल तब 260 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दिलचस्प बात ये हैं कि जब सुवेद ने डेब्यू पर दोहरा शतक लगाया, तब अमोल मुंबई टीम के साथ बतौर हेड कोच जुड़े हुए हैं।

इस स्पेशल क्लब का भी बने हिस्सा

दोहरा शतक लगाने के साथ सुवेद पारकर एक स्पेशल क्लब का हिस्सा भी बन गए हैं। दरअसल, इस रणजी सीजन में फर्स्ट क्लास डेब्यू पर शतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले महाराष्ट्र के पवन शाह (219) और बिहार के सकीबुल गनी (341) रन की पारी खेल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+