8 विकेट लेकर 49 रन पर ऑल-आउट कर दी टीम, टीम सिलेक्शन से पहले जय शाह ने की इस बॉलर की जमकर तारीफ

Ranji Trophy 2022-23: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के सिलेक्शन से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 49 रनों पर ढेर करने वाले पेसर की तारीफों के पुल बांधे हैं।

Deepak Dhapola

भारत में इस समय रणजी ट्रॉफी सीजन चल रहा है जहां पर क्रिकेट अपनी पूरी अनिश्चितताओं के साथ खेल पर मेहरबान है। रणजी में कुछ पिचों पर रनों की बारिश और कुछ जगहों पर विकेटों की बौछार देखने को मिल रही है। इन सब चीजों का चरम रणजी के एलीट ग्रुप ए मुकाबले के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच देखने को मिला। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऋषि धवन की हिमाचल प्रदेश मात्र 49 रनों पर ढेर हो गई और उत्तराखंड के मीडियम पेसर दीपक धपोला ने 35 रन देकर 8 विकेट लेकर कमाल कर दिया। दीपक की बॉलिंग इतनी शानदार थी चार विकेट तो पांच ही गेंदों के अंदर आए।

ऋषि धवन को टॉस जीतना भारी पड़ा

ये रणजी ट्रॉफी में तीसरे दौर के मुकाबले हैं जहां पर ऋषि धवन को टॉस जीतना भारी पड़ा हैं क्योंकि उन्होंने जो बल्लेबाजी का फैसला लिया वह उन पर इतना भारी पड़ने जा रहा है वह कप्तान ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दीपक ने पहले टॉप के तीन बल्लेबाजों को चलता किया और फिर बॉटम के तीन विकेट लिए। इस दौरान अंकित कालसी (26) को छोड़कर कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। धपोला ने 8.3 ओवर में 35 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। दो विकेट अभय नेगी को मिले।

इस प्रदर्शन से बीसीसीआई सचिव जय शाह गदगद हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा-

"रणजी ट्रॉफी ने एक बार फिर से घरेलू प्रतिभा को सामने लाने में मदद की है। इस बार क्रिकेट उत्तराखंड के दीपक धपोला हैं। उनकी हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 8/35 रन की परफॉरमेंस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी में एक है। बहुत आगे तक जाओगे।"

दीपक की गेंदबाजी का कहर था कि हिमाचर के अंतिम पांच विकेट मात्र पांच रन पर गिर गए। पूरी टीम केवल 16.3 ओवर में ऑल-आउट हो गई। ये रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की ओर से की गई बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस भी है। इससे पहले सन्नी राणा ने 2020 में महाराष्ट्र के खिलाफ 43 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

कोहली भी तारीफ कर चुके हैं

विराट कोहली और दीपक के कोच एक ही हैं जो राजकुमार शर्मा हैं। कोहली भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। बस उम्र ही इस गेंदबाज के पक्ष में नहीं है क्योंकि वह पहले से ही 32 साल के हो चुके हैं और उन्होंने बहुत कम घरेलू क्रिकेट ही खेला है। दीपक ने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 17.80 के औसत के साथ 61 विकेट लिए हैं। उन्होंने लिस्ट ए में भी 13 मैचों में 20.17 के औसत के साथ 17 विकेट लिए हैं। ये आंकड़े लाजवाब हैं और ताजा प्रदर्शन ने दीपक को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली भारत की घरेलू सफेद गेंद सीरीज से पहले जय शाह से तारीफ पाने के लिए मजूबर कर दिया।

Recommended Video

    Ranji Trophy 2022: Nagaland का हुआ बुरा हाल, 25 रनों पर सिमटी टीम | वनइंडिया हिंदी*Cricket #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+