विराट कोहली का Ranji Trophy मैच स्टेडियम में घुसकर फ्री में कैसे देखें? 2 किलोमीटर लम्बी लगी लाइन
Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू बल्लेबाज विराट कोहली आज 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं। कोहली का क्रेज काफी ज्यादा है, इसी वजह से मुकाबले का सीधा प्रसारण करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा स्टेडियम में भी फैन्स की एंट्री फ्री है।
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने फैन्स को फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। फैन्स को फ्री में मुकाबले देखने की सुविधा दी गई है लेकिन इसके लिए भी एक शर्त रखी गई है। सावधानी बरतने के लिए एक नियम बना दिया गया है।

फैन्स को आधार कार्ड लेकर आना होगा। आधार कार्ड ऑरिजनल लेकर आना होगा। इसके साथ फोटो कॉपी भी लेकर जाना होगा। इससे वैरिफिकेशन किया जा सकेगा। फैन्स के लिए गौतम गंभीर स्टैंड को ओपन किया गया है। गेट नम्बर 16 और 17 को फैन्स के लिए ओपन किया गया है।
Ranji Trophy मैच में बेहतरीन व्यवस्था
DDCA मेम्बर्स के लिए गेट नम्बर 6 ओपन किया गया है। फैन्स के लिए इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों जैसी व्यवस्था की गई है। करीबन 10000 दर्शकों के आने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले दिन रेलवे को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कोहली को देखने के लिए दो किलोमीटर लम्बी लाइन लगने के दावे भी किये जा रहे हैं।
Ranji Trophy में सालों बाद उतरे कोहली
कोहली के आने से यह मुकाबला हाई प्रोफाइल बन गया है। स्टेडियम में अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है, पैरा मिलिट्री के जवान लगाए गए हैं। कोहली को नेट सेशन में देखा गया था। वह अपने साथी प्लेयर्स के साथ मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दिए थे। फैन्स उनके चौके और छक्के देखने के लिए उत्सुक हैं।
Ranji Trophy में कोहली के आंकड़े
रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली ने कुल 23 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में कोहली के नाम 1574 रन हैं। उनके बल्ले से पांच शतकीय पारियां आई है। 267 गेंदों में 173 रन उनका बेस्ट स्कोर है। रणजी में उनके बल्ले से दोहरा शतक नहीं आया लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह ऐसा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications