टीम इंडिया से बाहर होते ही खतरनाक हुआ यह बल्लेबाज, दोहरा शतक जड़ खटखटाया वापसी का दरवाजा
Ranji Trophy 2024 Cheteshwar Pujara: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। भारतीय टीम ने भले ही सीरीज को एक-एक से बराबरी कर लिया हो, लेकिन पहले मुकाबले में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को एक पारी और 32 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
नंबर तीन पर फ्ल़ॉप गिल: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। टेस्ट फॉर्मेट में नंबर तीन की पोजीशन सबसे अहम मानी जाती है। भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक चेतेश्वर पुजारा ने इस नंबर पर रन बनाने का काम किया है। चेतेश्वर पुजारा के बाद युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को नंबर तीन की जिम्मेदारी सौंप गई थी। लेकिन शुभमन गिल अब तक इसे निभाने में नाकाम ही रहे हैं।

रहाणे-पुजारा की होगी वापसी: वहीं पांचवें नंबर पर श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। ऐसे में फैंस एक बार फिर से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम में वापस देखना चाहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हो सकती है।
पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक: रणजी ट्रॉफी 2024 में दोहरा शतक जड़कर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटाया है। पुजारा को हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। जिसके बाद वह भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में अपना कमाल दिखा रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अपना 14वां दोहरा शतक पूरा किया है। झारखंड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने कमाल की पारी खेलकर टीम को विनिंग पोजीशन पर पहुंचाया है।
पुजारा ने दिखाया दम: झारखंड के खिलाफ तीसरे दिन पुजारा ने एक बार फिर से अपनी काबलियत का परिचय दिया है। उन्होंने 317 गेंद पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 25 चौक भी निकले। पुजारा की पारी की बदौलत सौराष्ट्र की टीम का स्कोर 500 के पार पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications