रमीज़ राजा हमेशा स्लिप में फील्डिंग क्यों करते थे? वसीम अकरम ने बताया कारण
रमीज़ राजा और वसीम अकरम ने लम्बा समय मैदान पर साथ में बिताया है। दोनों खिलाड़ी इमरान खान की कप्तानी वाली उस टीम में थे जिसने साल 1992 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
Wasim Akram on Ramiz Raja: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रिवर्स स्विंग के बादशाह कहे जाने वाले इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान को कई मैचों में जीत दिलाई। करियर की समाप्ति के बाद अकरम कमेंट्री की दुनिया में भी आए। आजकल उनकी आत्मकथा को लेकर काफी चर्चा है। अपने करियर के कई अनसुने किस्सों को उन्होंने इसमें लिखा है। ऐसी ही एक घटना पीसीबी के वर्तमान अध्यक्ष रमीज़ राजा के बारे में लिखी गई है। रमीज़ राजा स्लिप में ही फील्डिंग क्यों करते थे, इसका जिक्र अकरम ने किया है।

वसीम अकरम और रमीज़ लम्बे समय तक साथ खेले
पाकिस्तानी टीम के लिए वसीम अकरम और रमीज़ राजा लम्बे समय तक एक साथ खेले हैं। दोनों 1985 से लेकर 1997 तक पाक टीम में खेले हैं। इस दौरान 188 अंतरराष्ट्रीय गेम इन दोनों ने साथ खेले हैं। अकरम ने रमीज़ राजा को काफी करीब से देखा है। इतने लम्बे समय तक खेलने के बाद कुछ किस्से ऐसे होते हैं जो मैदान पर घटित होते हैं लेकिन लोगों को पता नहीं होते। अकरम ने उनमें से स्लिप वाला किस्सा अपनी आत्मकथा में बताने का प्रयास किया।
अकरम और रमीज़ राजा ने कमेंट्री भी की
क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद रमीज़ राजा और अकरम दोनों ने कमेंट्री की। अकरम आईपीएल में कोच की भूमिका में भी दिखे। रमीज़ राजा ने कमेंट्री में काफी नाम कमाया। इसके बाद उनको पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने का मौका मिला। फ़िलहाल वह इस पद पर अपना काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications