Champions Trophy खेलने भारत जाएगी पाकिस्तान? Rajeev Shukla ने कर दिया साफ
Rajeev Shukla on Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी द्वारा पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी पर आज (29 नवंबर) को फैसला आना था। लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि इसे लेकर 30 नवंबर यानी कि शनिवार को बड़ा अपडेट मिल सकता है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है।
जैसा सरकार कहेगी वैसा करेंगे
राजीव शुक्ला का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि पाकिस्तान बोर्ड और आईसीसी से लगातार इस विषय को लेकर बातचीत हो रही है। हमारी सरकार हमें जो निर्देश देगी हम वो कदम उठाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अब तक ऑफिश्यली रूप से भारत की स्थिति को लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

मुद्दे को लेकर पाकिस्तान में हलचल
पाकिस्तान में इस मुद्दे को लेकर काफी हलचल है, क्योंकि वे इस टूर्नामेंट को अपनी धरती पर आयोजित करने के लिए सारी तैयारी कर चुके हैं। लेकिन राजीव शुक्ला का बयान पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर संकेत देता है कि इस मुद्दे पर अभी विचार-विमर्श जारी है। उनका कहना था कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाएगा और खिलाड़ियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
हाइब्रिड मोड में खेला जा सकता है चैंपियंस ट्रॉफी
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि "हाइब्रिड मोड" भी एक विकल्प के रूप में चर्चा में है। हाइब्रिड मोड का मतलब हो सकता है कि कुछ मैच पाकिस्तान में आयोजित किए जाएं और कुछ अन्य देशों में ताकि सुरक्षा चिंताओं को हल किया जा सके। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर फाइनल क्या फैसला लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications