RR vs PBKS, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
IPL 2025 में टूर्नामेंट की सस्पेंशन और रीस्टार्ट के बाद पहला डबल हेडर आज, 18 मई को खेला जाएगा, जिसमें दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में दोपहर को होगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और प्वाइंट टेबल में नौवें स्थान पर है, लेकिन उनके लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि संजू सैमसन इस मैच में कप्तान के रूप में वापसी कर सकते हैं।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है, लेकिन इस मैच में जॉश इंग्लिस और मार्कस स्टॉइनिस उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे उनकी टीम में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।
PBKS vs RR Weather: जयपुर की वेदर रिपोर्ट
वेदर रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर में दोपहर का मौसम बेहद गर्म रहने वाला है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और ह्यूमिडिटी लगभग 28 प्रतिशत रहने की संभावना है। इतनी तेज गर्मी में खिलाड़ियों के लिए मैच खेलना चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
PBKS vs RR Pitch Report: पिच रिपोर्ट
सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत सपोर्टिव मानी जाती है। इस सीजन के कुछ मैचों में पिच ने बल्लेबाजों को अच्छा साथ दिया है और यह आमतौर पर एक फ्लैट ट्रैक साबित हुई है, जिससे गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ जाती है।
हालांकि नई गेंद थोड़ी स्विंग कर सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए रन बनाने में मददगार है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का बड़ा स्कोर बनाने का मौका ज्यादा रहता है। आज के मैच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है, जबकि गेंदबाजों को अपनी रणनीति में बदलाव लाना होगा ताकि वे इस बल्लेबाजी-पसंद पिच पर विरोधी टीम को काबू में रख सकें।
राजस्थान रॉयल टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल सिंह राठौड़, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, संजू सैमसन, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, नंद्रे बर्गर, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, अशोक शर्मा।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, काइल जैमीसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, एरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications