IPL में राजस्थान रॉयल्स की बुलंद किस्मत का खुला राज, महिला सशक्तीकरण को लेकर किया ये काम, देखें Video
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। 6 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच IPL का 19वां मुकाबला खेला गया। इस मैच से पहले रॉयल्स की टीम अपने 'पिंक प्रॉमिस' अभियान के तहत जयपुर के पास स्थित सुरसिंहपूरा गांव पहुंची।
इस दौरान राजस्थान फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे एक कार्यक्रम में टीम ने हिस्सा लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने अभियान के हिस्से के रूप में एक अनोखी गुलाबी जर्सी का भी खुलासा किया।

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की ओर से एक फाउंडेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत महिलाओं को सशक्त करने का जिम्मा लिया गया है। इस दौरान कई क्रिकेटर्स ने ईंट-सीमेंट और बजरी का मिश्रण तैयार करके पौधों के लिए क्यारियां तैयार की। खिलाड़ियों ने महिलाओं के साथ राजस्थान का प्रसिद्ध पकवान दाल बाटी चूरमा भी बनाया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कप्तान संजू सैमसन बाटी बना रहे हैं। इसके अलावा रियान पराग और ट्रेंट बोल्ट तालाब से मटके में पानी भरकर लाते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी महिलाओं के साथ बैठकर मटके में छाछ भी बनाते नजर आए। इन आयोजनों का उद्देश्य फैंस को रॉयल्स की #पिंकप्रॉमिस पहल का जश्न मनाने और समर्थन करने में शामिल करना है।
फाउंडेशन ने पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में 15 मिलियन से अधिक महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेक लश मैक्रम ने कहा, न केवल राजस्थान के अन्य हिस्सों में, बल्कि पूरे देश में। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए जो पैसा इकट्ठा किया जाएगा, साथ ही यह मैच जो जागरूकता ला सकता है, वह हमें बहुत प्रेरित करेगी।
राजस्थान रॉयल्स ने शानिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया है। इस दौरान जोस बटलर ने शानदार शतक पूरा किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 19.1 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications