'आ जा तू फिर पता चलेगा', Vaibhav Suryavanshi को मिली चेतावनी, एक वीडियो कॉल ने बढ़ाई मुसीबत!

Vaibhav Suryavanshi Video Call: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। इसके अलावा भी वह भारत के लिए अंडर-19 में लगातार कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम का फ्यूचर माना जा रहा है। इस बीच वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी फिटनेस को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो हो रहा वायरल (Vaibhav Suryavanshi Video Call)

आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और वैभव सूर्यवंशी के बीच हाल ही बात हुई है। दोनों के बीच फिटनेस को लेकर हुई मजेदार वीडियो कॉल का एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रॉयल्स के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किए गए इस प्यारे संवाद ने सभी का ध्यान खींचा है। फैंस लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi 1

अंडर-19 टीम के साथ हैं वैभव

इस समय वैभव सूर्यवंशी भारत अंडर-19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। जहां वे ग्रेट बैरियर रीफ एरिना मैके में ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं। वीडियो कॉल के दौरान राठौर वैभव सूर्यवंशी को उसकी फिटनेस रूटीन बनाए रखने के बारे में चिढ़ाते नजर आए। ऑस्ट्रेलिया से वीडियो कॉल पर राठौर से बातचीत करते हुए सूर्यवंशी ने काफी संभलकर जवाब दिया।

कोच को सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब

इस बातचीत में राठौर ने मुस्कुराते हुए वैभव से पूछा कि वह कैसा कर रहा है और क्या वह अपने ट्रेनिंग की दिनचर्या का पालन कर रहा है। इसके बाद उन्होंने मज़ेदार अंदाज़ में कहा कि वो तो देखने में पता चलेगा। पहले यहां आजा तू। राठौर के इस बयान के बाद सूर्यवंशी ने हां में जवाब दिया, जिससे वहां पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कई रिकॉर्ड

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज और किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज 38 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में भी उन्होंने सिर्फ 86 गेंदों में 113 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 78 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस तूफानी पारी (नौ चौके और आठ छक्के) की बदौलत भारत ने विशाल 428 रन बनाए और एक पारी और 58 रनों से जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+