इस क्रिकेटर ने किया दावा, 'मैच फिक्सिंग' के लिए दिया गया 40 लाख का लालच

नई दिल्ली। क्रिकेट में मैच फिक्सिंग का छाया भी पड़ा रहता है। अभी तक कुछ खिलाड़ी फिक्सिंग के चलते अपना करियर बर्बाद भी कर चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ी ज्यादातर इसकी चपेट में आते दिखे हैं। बुकी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पैसों का लालच देते हैं। वहीं अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ-साथ रणजी ट्रॉफी का हिस्सा रहे खिलाड़ी राजगोपाल सतीश ने दावा किया कि उनके साथ भी एक बुकी ने संपर्क करना चाहा।

rajagopal sathish

राजगोपाल सतीश ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में मैच फिक्सिंग के लिए 40 लाख रुपए की पेशकश की गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। सतीश आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स टीमों के लिए खेल चुके हैं। सतीश ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी भाग लिया। 41 वर्षीय सतीश चेपॉक सुपर गिल्लीज टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछले सीजन में टीएनपीएल जीता था। सतीश ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को भी इसके बारे में बताया है।

बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) के प्रमुख शब्बीर खंडवावाला ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर सतीश ने संपर्क किया है और इस मामले को आईसीसी तक भी पहुंचाया है। पुलिस इस मामले की जांच करेगी। खंडवावाला ने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा, "इस मामले में खिलाड़ी ने हमसे और आईसीसी से बात की है। खिलाड़ी ने बताया कि किसी ने उनसे इंस्टाग्राम पर सट्टेबाजी को लेकर संपर्क किया है। हमने मामले का संज्ञान में लिया और अपने एसीयू अधिकारी को मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। पुलिस मामले की जांच करेगी।"

बनी आनंद नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर सतीश से संपर्क किया था। उसने सतीश को 40 लाख रुपए का भुगतान करने की पेशकश की थी और सतीश को यह भी बताया था कि दो खिलाड़ियों ने भी इस प्रस्ताव के लिए सहमति व्यक्त की थी। हालांकि सतीश ने तुरंत बुकी को मना कर दिया। शिकायत में कहा गया, "3 जनवरी को बनी आनंद नाम के एक व्यक्ति ने सतीश से इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और उसे 40 लाख रुपए देने का लालच दिया। साथ ही बताया कि दो खिलाड़ी पहले ही प्रस्ताव पर सहमति जता चुके हैं। सतीश ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव के लिए 'सॉरी' कहा।" गाैर हो कि सतीश ने आईपीएल में 34 मैच खेले हैं, जिसमें 15.88 की औसत और 116.88 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2016 में आईपीएल खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+