शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की शर्मनाक हरकत? राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज कराया केस, क्या है मामला
Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का ताल्लुक राजस्थान रॉयल्स से रहा है। वह राजस्थान रॉयल्स के मालिक रह चुके हैं। बाद में उनके ऊपर फिक्सिंग और कई अन्य आरोप लगे थे। उनको बैन कर दिया गया था। अब एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक दूसरा मामला उठा है।
राज कुंद्रा के ऊपर नए आरोपों में केस भी दर्ज हुआ है। उनके ऊपर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाये गए हैं। राजस्थान रॉयल्स में सर्वाधिक हिस्सेदारी रखने वाले मनोज बडाले ने कहा है कि कुंद्रा ने उनको ब्लैकमेल करने का प्रयास किया है, कुंद्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार लंदन हाई कोर्ट में राज कुंद्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है, राज कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है। मनोज बडाले लंदन में रहते हैं और वेंचर कैपिटलिस्ट हैं। स्पोर्ट्स तक ने रिपोर्ट किया है कि मनोज ने कुंद्रा के ऊपर आरोपों लगाया है कि उन्होंने 2019 में एक सीक्रेट डील का उल्लंघन किया है।
Raj Kundra पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
बडाले के वकील एडम स्पेकर ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ब्लैकमेल करने की कोशिश की और कहा कि भारत की एजेंसियों के सामने गंभीर आरोपों का खुलासा करेंगे। बडाले के वकील ने इसे ब्लैकमेलिंग का प्रयास बताया है।
क्या है Raj Kundra का मामला
यह भी कहा गया कि इस महीने कुंद्लरा ने ललित मोदी से भी सम्पर्क किया था। मामला राजस्थान रॉयल्स में उनकी हिस्सेदारी को लेकर है। जब फिक्सिंग आरोपों के बाद उनको टीम में अपनी 11.7 फीसदी हिस्सेदारी छोड़नी पड़ी थी। उस समय राजस्थान रॉयल्स को दो साल के लिए बैन भी कर दिया गया था। कुंद्रा ने एक ई-मेल भेजकर बडाले को कहा कि हिस्सेदारी छोड़ने के लिए उनको गुमराह किया गया था।
वह (कुंद्रा) मामले को बीसीसीआई और भारतीय ऑथोरिटीज के पास लेकर जाने और बड़े आरोपों की धमकी दे रहे थे। अब बडाले ने इन सभी बातों को आधार बनाते हुए राज कुंद्रा के ऊपर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराते हुए क़ानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications