IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल त्रिपाठी ने चलाई अपनी लाठी, कहा- कोच द्रविड़ ने मैदान पर जाकर...

India vs New Zealand, 3rd T20 Rahul Tripathi: न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल त्रिपाठी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। लेकिन उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Rahul Tripathi

India vs New Zealand, 3rd T20 Rahul Tripathi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 235 रनों का लक्ष्य दिया। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से बिखर गई और सिर्फ 66 रनों पर ऑल आउट हो गई।

राहुल त्रिपाठी ने बनाए 22 गेंदों में 44 रन

राहुल त्रिपाठी ने बनाए 22 गेंदों में 44 रन

भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल त्रिपाठी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 22 गेंदों में 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। राहुल त्रिपाठी की इस पारी ने भारतीय टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर करने का काम किया। त्रिपाठी ने इस पारी के बाद अपनी बल्लेबाजी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया।

राहुल त्रिपाठी ने कही दिल की बात

राहुल त्रिपाठी ने कही दिल की बात

सीरीज जीत के बाद राहुल त्रिपाठी ने अपनी पारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें मैदान पर जाकर अपने अंदाज में खेलने की आजादी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर मैं कुछ और रन बना लेता तो मुझे खुशी होती। राहुल द्रविड़ सर और हर कोई मुझे उसी तरह खेलने के लिए कह रहा है जैसे मैं खेलता रहा रहूं। सबने मुझे खेलने के अपने अंदाज को बदलने के लिए मना किया।

सूर्यकुमार यादव ने बताया गेम चेंजर

सूर्यकुमार यादव ने बताया गेम चेंजर

राहुल त्रिपाठी ने कहा कि मैं अपनी बल्लेबाजी में हमेशा पहले छह ओवरों में फायदा उठाने की कोशिश करता हूं। इतने लोगों के सामने खेलते हुए स्टेडियम में बहुत अच्छा लग रहा था। इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि हमने सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टा स्टोरी पर राहुल त्रिपाठी की तस्वीर शेयर कर उन्हें गेम चेंजर बताया। सबसे ज्यादा उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में से एक राहुल त्रिपाठी को काफी लंबे समय बाद टीम में जगह मिली है। जिसका वह जमकर फायदा उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+