'टी20 विश्वकप में भारत के लिए ओपनिंग करेंगे राहुल गांधी', वायरल वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी फोटो-वीडियो को वायरल होते देर नहीं लगती है। कुछ ही सेकंड में कंटेंट लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच जाता है।

नई दिल्ली, 20 सितंबर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी फोटो-वीडियो को वायरल होते देर नहीं लगती है। कुछ ही सेकंड में कंटेंट लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो खेल जगत से जड़े हुए भी होते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सुर्खियों में है। यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वीडियो में एक टीवी एंकर भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में बताते हुए बड़ी गलती कर देता है।

ओपन करेंगे राहुल गांधी

ओपन करेंगे राहुल गांधी

रविवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि टी20 विश्वकप में केएल राहुल सलामी बल्लेबाज होंगे। इसी खबर के बारे में बताते हुए एंकर कहता है कि टी20 विश्वकप में ओपन करेंगे राहुल गांधी, विराट कोहली को भी कई मैचों में पारी की शुरुआत करनी पड़ सकती है। इसके बाद तो यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स इसे भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है, तब से मोदी सरकार और गोदी मीडिया की जुबान पर बस एक ही नाम गूंज रहा है।

अच्छी फॉर्म में हैं विराट

अच्छी फॉर्म में हैं विराट

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। रोहित शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। जरूरत पड़ने पर विराट कोहली को भी यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाल ही में एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए विराट कोहली ने इतिहास रच दिया था। उन्होंने करीब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया था। टी20 में विराट का यह पहला शतक था। उन्होंने 61 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली थी।

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+