IND vs SA: राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को चेताया, बताई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की चुनौतियाँ

Rahul Dravid: भारतीय टीम ने सफेद गेंद क्रिकेट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में ड्रॉ खेला था। इसके बाद वनडे सीरीज में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। केएल राहुल कप्तान थे। अब टेस्ट सीरीज की बारी है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसम्बर को खेला जाना है। राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिलने वाली चौनौतियों के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने पिचों और कंडीशंस की बातें की है। द्रविड़ ने प्रेस वार्ता में अहम चीजों को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

rahul dravid

द्रविड़ ने कहा कि हम दक्षिण अफ्रीका में 1992 से आ रहे हैं और अच्छी क्रिकेट भी खेली है लेकिन टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं। हमारे लड़कों ने पिछले 30 सालों में अच्छा क्रिकेट खेला है। कुछ टेस्ट मैच भी जीते हैं और कुछ मौकों पर ड्रॉ भी किये हैं। कुछ मौके ऐसे आए जहाँ हम जीत सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

द्रविड़ ने कहा कि छोटी सीरीज होने की वजह से वापसी करने के लिए टाइम कम होगा। अगर आपने अच्छी शुरुआत नहीं की तो वापसी करने का मौका मिलने के आसार कम होंगे। यहाँ की मुख्य चुनौती पिचों में बाउंस और स्विंग है। पिचों से परिणाम आते हैं, खेलना मुश्किल हो सकता है। मुख्य बात यही रहेगी कि एक खराब सेशन के बाद डैमेज को कम करने का प्रयास होगा।

भारतीय कोच ने आगे कहा कि 20 विकेट तो निश्चित रूप से गिरने वाले हैं, इस वजह से 50 से 60 रन अतिरिक्त बनाने होंगे। इस वजह से जो टीम यहाँ बेहतर क्रिकेट खेलेगी, जीत भी उसकी होने वाली है। द्रविड़ ने यह भी कहा कि मैं नहीं समझता कि खिलाड़ी यहाँ पिछली सीरीज के बारे में सोच रहे होंगे। हमने अच्छा किया है और कुछ सीरीज ड्रॉ भी खेली हैं। हमारे पास सीरीज जीतने के मौके भी आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+